देशी शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2020 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत में बुधवार की सुबह बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब और शराब बनाने वाली सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन देशी शराब धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति अरबा पंचायत के मुकेश सहनी, […]
विज्ञापन
बछवाड़ा : थाना क्षेत्र के अरवा पंचायत में बुधवार की सुबह बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब और शराब बनाने वाली सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन देशी शराब धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति अरबा पंचायत के मुकेश सहनी, दामोदर सहनी एवं कादराबाद पंचायत के प्रगास कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अरबा पंचायत में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान करीब एक हजार लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया. वहीं 20 लीटर देशी और देशी शराब बनाने वाली सामग्री गैस चूल्हा,बरतन समेत अन्य सामग्री को जब्त किया गया. पुलिस ने तीनो आरोपितों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज का न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया.
547 कार्टन विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार:मटिहानी. मटिहानी थाने की पुलिस ने दल बल के साथ बीती रात थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के समीप एक ट्रक को जब्त किया. थानाध्यक्ष माधव कुमार ने बताया कि शक के आधार पर ट्रक की जांच की गयी. जांच के दौरान ट्रक में नारंगी के कार्टन के अंदर शराब की कार्टन बरामद हुई है.
सूचना मिलते ही रात में ही एसपी अवकाश कुमार, सदर डीएसपी राजन सिन्हा, नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र झा, संतोष कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि 547 कार्टन शराब बरामद हुआ है, जो कि अरुणाचल प्रदेश पंजाब का निर्मित है. उन्होंने बताया कि ग्राउंड अफेयर कंपनी की सभी शराब है. उन्होंने बताया कि 180 के 231 कार्टन, 375 एमएल के 165 कार्टन, 750 एमएल के 150 कार्टन शराब जब्त की गयी है. पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




