बेगूसराय में सर्पदंश का कहर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बच्ची और इंटर के छात्र की मौत

Author Vikash Jha|Edited by Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI)

सांकेतिक तस्वीर (AI)

Begusarai News: बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक बच्ची और एक इंटर के छात्र की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Begusarai News (नारायण कुमार और मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट)
बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोव गांव में गुरुवार की शाम सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृतका की पहचान शंभू साह की पुत्री मुन्नी कुमारी के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और कोहराम का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, मुन्नी कुमारी अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक उसे सांप ने डस लिया. बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पूलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिजनों ने इस संबंध में नयागांव थाना में लिखित आवेदन दिया है. मृतका के पिता शंभू साह ने बताया कि मुन्नी उनकी सबसे छोटी पुत्री थी. घटना के बाद पंचायत की मुखिया उषा देवी, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत साह सहित कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर नयागांव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सर्पदंश से युवक की गई जान

इधर, भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बहियार में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान भगवानपुर गांव वार्ड संख्या तीन निवासी राजीब यादव के 18 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गुड्डू गुरुवार को अपने पिता के साथ खेत में पानी पटवन कर रहा था. इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की मां पिंकी देवी, बहन अंशु कुमारी, पिता राजीब यादव और बड़ा भाई चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था. गुड्डू इंटर का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. वहीं सीओ रानू कुमार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवार को सहायता दी जाएगी.

Also Read: बेगूसराय: उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में 12 सदस्यीय प्रबंध कारिणी समिति का गठन

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन