बेगूसराय: उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में 12 सदस्यीय प्रबंध कारिणी समिति का गठन

विधायक बोगो सिंह का स्वागत करती हुई प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी
Begusarai News: उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा में विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की अध्यक्षता में प्रबंध कारिणी समिति का गठन किया गया. बैठक में 12 सदस्यों का चयन कर स्कूल के शैक्षणिक और बुनियादी विकास पर चर्चा की गई.
Begusarai News (मटिहानी से नारायण कुमार की रिपोर्ट):
उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरगामा के प्रधानाध्यापक कक्ष में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता मटिहानी विधानसभा विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने की. इस दौरान सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय समिति का चयन पूरा किया गया.
समीति में इन लोगों को मिली जगह
गठित समिति में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी को सचिव, अंशु कुमारी को वरीय शिक्षक तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सदय कुमार को पदेन सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा शिक्षा प्रेमी के रूप में राम लगन सिंह, शंकर सिंह, अभिषेक सिंह, बमबम सिंह सहित अनुसूचित जाति महिला प्रतिनिधि के रूप में रुक्मिणी देवी का चयन किया गया.
शिक्षा के स्तर को सुधारने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बोगो सिंह ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने में प्रबंध कारिणी समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी सदस्यों से निष्ठा के साथ कार्य कर शिक्षा के स्तर को सुधारने की अपील की. बैठक में विद्यालय की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
Also Read: बेगूसराय में करंट की चपेट में आए भाई-बहन, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










