बेगूसराय में करंट की चपेट में आए भाई-बहन, हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती बच्चे
Begusarai News : बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर के पंखे में दौड़े करंट से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इंटर की छात्रा पंखा बंद करने के दौरान करंट की चपेट में आ गई, जबकि उसे बचाने दौड़ा उसका छोटा भाई भी झुलस गया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर के पंखे में दौड़े करंट से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इंटर की छात्रा पंखा बंद करने के दौरान करंट की चपेट में आ गई, जबकि उसे बचाने दौड़ा उसका छोटा भाई भी झुलस गया. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पंखा बंद करने गई छात्रा को लगा करंट
घटना चेरिया बरियारपुर टोला गांव की है. परिजनों के अनुसार 17 वर्षीय रिमझिम कुमारी सुबह कमरे का पंखा बंद करने गई थी. जैसे ही उसने पंखे को छुआ, उसमें प्रवाहित करंट ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया. करंट लगते ही वह जोर-जोर से चीखने लगी.
बहन को बचाने दौड़ा भाई भी झुलसा
बहन की चीख सुनकर 12 वर्षीय कन्हैया कुमार उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया. कुछ ही क्षणों में दोनों भाई-बहन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे.
बिजली लाइन काटकर बचाई गई जान
परिजनों ने तत्काल घर की बिजली लाइन काटी, तब जाकर दोनों की जान बच सकी. इसके बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए चेरिया बरियारपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
सदर अस्पताल में इलाज जारी
परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्था नहीं होने की बात कहकर इलाज से मना कर दिया गया और दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बाद में परिवार वाले दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.
एक ही बेड पर कराया गया इलाज
परिजनों ने सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि दोनों की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल में उन्हें एक ही बेड उपलब्ध कराया गया. फिलहाल दोनों भाई-बहन बेहोशी की हालत में चिकित्सकों की निगरानी में हैं.
सुरक्षा जांच अभियान की मांग
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि घरों में बिजली उपकरणों की नियमित जांच नहीं होने से इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं. लोगों ने बिजली विभाग से सुरक्षा जांच अभियान चलाने और अस्पतालों में बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
Also Read : नालंदा में पिकअप ने कोचिंग जा रहे साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, 1 की मौके पर मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










