बेगूसराय की बेटी जहवी रहमानी का कमाल, NEET 2026 में AIR 3846 हासिल कर बनीं प्रेरणा

Author Vikash Kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

नीट यूजी पास जहवी अपने परिजनों के साथ | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय की जहवी रहमानी ने NEET 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 3846वीं रैंक हासिल की है. पिछले साल असफल होने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की. उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है.

विज्ञापन

NEET 2026 Result : बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के सागी गांव की छात्रा जहवी रहमानी ने NEET 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 3846वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन

खोदावंदपुर प्रखंड के सागी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा जहवी रहमानी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में ऑल इंडिया 3846वीं रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने मेडिकल शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता दर्ज करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

जहवी रहमानी प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी की बड़ी पुत्री तथा प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अब्दुल समद की पौत्री हैं. उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया.

पिछले वर्ष नहीं मानी हार, इस बार मिली बड़ी सफलता

अपनी सफलता पर जहवी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, दादा और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. जहवी ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष भी NEET परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन अपेक्षित रैंक नहीं मिलने पर उन्होंने हार नहीं मानी. एक वर्ष तक लगातार बेहतर तैयारी और मेहनत के बाद इस बार उन्हें उत्कृष्ट रैंक हासिल हुई.

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

जहवी की इस उपलब्धि पर माले नेता अवधेश कुमार, राजद नेता प्रो. ब्रजनंदन यादव, विजय सिंह कुशवाहा, संतोष यादव, राजेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

विद्यार्थियों के लिए बनीं प्रेरणा

जहवी रहमानी की सफलता ने यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Also Read : बेगूसराय: टीवीएस फाइनेंस के सहायक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया जहर खाने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन