बेगूसराय: मोना झा हत्याकांड का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बुलेट और मोबाइल किया बरामद

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में चर्चित मोना झा हत्याकांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसटीएफ और नावकोठी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक कुमार उर्फ नटवर के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है.

विज्ञापन

Begusarai News (बेगूसराय से एस एम बेग की रिपोर्ट)

बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान मोना झा हत्याकांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने शुक्रवार को बताया कि थाना कांड संख्या 57/26 में पहसारा के मोना झा हत्याकांड के अप्राथमिकी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

एक दर्जन बदमाश नामजद

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेश्वारा पंचायत के वभनगामा निवासी गुलशन सिंह के पुत्र विवेक कुमार उर्फ नटवर के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार एक अप्रैल 2026 को वभनगामा के बहियार में मोना झा की नृशंस हत्या की गई थी. इस हत्याकांड में आको सिंह सहित एक दर्जन बदमाश नामजद हैं.

STF और नावकोठी पुलिस की संयुक्त छापेमारी

इस सिलसिले में बेगूसराय एसटीएफ और नावकोठी पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान गुरुवार को विवेक कुमार उर्फ नटवर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल बरामद किया है. इस अभियान में सहायक थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read: आश्रम की जमीन हड़पने के आरोप में पुजारी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से बिक्री का मामला उजागर

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन