मुखियापुत्र की बलान नदी में डूबने से मौत

Updated at : 08 Nov 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
मुखियापुत्र की बलान नदी में डूबने से मौत

भगवानपुर : तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत के मुखिया देवानंद पासवान के पुत्र 17 वर्षीय दीपक कुमार की मौत बलान नदी में डूबने से हो गयी. इस संबंध में मृतक दीपक के पिता मुखिया देवानंद पासवान ने कहा कि मेरे पुत्र की डूबने से मौत नहीं हुई है. मेरे बेटे की साजिश के […]

विज्ञापन

भगवानपुर : तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के लखनपुर पंचायत के मुखिया देवानंद पासवान के पुत्र 17 वर्षीय दीपक कुमार की मौत बलान नदी में डूबने से हो गयी. इस संबंध में मृतक दीपक के पिता मुखिया देवानंद पासवान ने कहा कि मेरे पुत्र की डूबने से मौत नहीं हुई है. मेरे बेटे की साजिश के तहत हत्या कर लाश को छुपाने के लिए पानी में फेंक दिया है. इधर तेयाय थानाध्यक्ष मनीष आंनद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है.

दूसरी और घटना की सूचना पाते ही बीडीओ अजय कुमार, सीओ कुमार नलिनीकांत, प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, मुखिया अनिल सिंह,पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार,उपेंद्र पासवान,कपिल देव महतो सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और मुखिया परिवार को सांत्वना दी. ग्रामीणों में चर्चा है कि अगर डूब कर मरता तो मुंह से झाग या पानी निकलता. पेट में पानी रहता. मगर ऐसे कुछ नहीं हुआ. मृतक के मुंह से ब्लड निकल रहा है. लोग इसे हत्या की आशंका जता रहे हैं. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि डूबने से मौत हुई है या हत्या की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन