बेगूसराय में राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में, श्रावणी मेला से पहले में जोर-शोर से तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन

मंदिर की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा हरिगिरिधाम में आगामी श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं. सावन महीने में लगने वाले इस राजकीय मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Begusarai News : (शशिकांत प्रसाद वर्मा) बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा हरिगिरिधाम में आगामी श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं. सावन महीने में लगने वाले इस राजकीय मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है.

मिथिलांचल की शिवनगरी में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

गढ़पुरा स्थित बाबा हरिगिरिधाम को मिथिलांचल की शिवनगरी के रूप में विशेष पहचान प्राप्त है. यहां सावन माह में एक महीने तक चलने वाला श्रावणी मेला धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिरों का रंग-रोगन और बिजली व्यवस्था दुरुस्त

मेला समिति के सचिव विकास कुमार सिंघानिया ने बताया कि फिलहाल मंदिर परिसर के सभी मंदिरों का रंग-रोगन कराया जा रहा है. साथ ही विद्युत वायरिंग का काम भी तेजी से चल रहा है ताकि मेले के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा परिसर को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए कई स्थानों पर ग्रेनाइट लगाने का कार्य भी कराया जा रहा है. समिति का कहना है कि इस बार मेले को पहले से अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

पेयजल, सफाई और रोशनी पर विशेष फोकस

मेला समिति द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलग से कार्य योजना तैयार की जा रही है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष का श्रावणी मेला भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित होगा.

Also Read : 14 घंटे में नालंदा पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का खुलासा, हथियार और कैश के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन