बेगूसराय में 26 मई को लगेगा सहयोग शिविर, अधिकारी सुनेंगे पंचायत स्तर पर जनता की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News Cooperation camp held on May 26 may officiers

शिविर की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए 26 मई को जिले के विभिन्न पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जहां आम लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे.

विज्ञापन
Begusarai News : (विपिन कुमार मिश्र) बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए 26 मई को जिले के विभिन्न पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जहां आम लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे.

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन गांव और पंचायत स्तर तक पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों के निष्पादन का प्रयास करेगा.

30 दिनों के भीतर समाधान का लक्ष्य

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शिविर में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा और 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.

जानिए किस पंचायत में कौन अधिकारी सुनेंगे समस्याएं

  • बरौनी प्रखंड के सिमरिया-1 पंचायत में डीएम श्रीकांत शास्त्री मौजूद रहेंगे.
  • बरौनी प्रखंड के सिमरिया-2 पंचायत में डीडीसी आकाश चौधरी शिविर में शामिल होंगे.
  • सदर प्रखंड के खम्हार पंचायत में एडीएम बृज किशोर चौधरी लोगों की समस्याएं सुनेंगे.
  • सदर प्रखंड के वंद्वार पंचायत में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर मौजूद रहेंगे.
  • वीरपुर प्रखंड के डीहपर पंचायत में एडीएम विभागीय जांच महेश्वर प्रसाद सिंह भाग लेंगे.
  • मटिहानी प्रखंड के रामदीरी-3 पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम रहेंगी.
  • मटिहानी प्रखंड के रामदीरी-2 पंचायत में एसडीसी पूजा कुमारी शिविर में मौजूद रहेंगी.
  • शाम्हो प्रखंड के सलहा सैदपुर बरारी-2 पंचायत में सदर एसडीएम अनिल कुमार लोगों की समस्याएं सुनेंगे.
  • बलिया प्रखंड के बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राखी कुमारी मौजूद रहेंगी.
  • साहेबपुर कमाल प्रखंड के चौकी पंचायत में बलिया एसडीएम तरनिजा शिविर में भाग लेंगी.

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराएं ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके.

Also Read : महंगाई की मार अब बच्चों के प्रोजेक्ट पर भी, स्टेशनरी और कला सामग्री तक 15 से 25% महंगा

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन