बारिश से मिली गर्मी से राहत, लेकिन वीरपुर में जलजमाव बना मुसीबत

Author Vikash Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

वीरपुर के ग्रामीण इलाकों पर जमा बारिश का पानी

Begusarai News : शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश ने बेगूसराय के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. हालांकि, वीरपुर प्रखंड में जलजमाव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

Begusarai News : शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है और किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौटा दी है. वहीं दूसरी ओर बारिश ने वीरपुर प्रखंड सहित आसपास के कई गांवों में जलजमाव की गंभीर समस्या भी खड़ी कर दी है. कई प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा होने से आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी, हर पल हादसे का खतरा

बारिश के बाद वीरपुर पीएचसी रोड, वीरपुर–पकठौल मार्ग और वीरपुर–बथौली ढाला सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है. सड़क और गड्ढों का अंतर समाप्त हो जाने से राहगीरों, बाइक सवारों, ई-रिक्शा चालकों और छोटे चारपहिया वाहनों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जलजमाव के कारण गिरे बाइक सवार दंपति, मारपीट की घटना

ढेलफेक्का गोसाईं के समीप जलजमाव के कारण एक बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद बाइक के गुजरने से कीचड़ और बदबूदार पानी आसपास खड़े लोगों पर उछल गया. इससे नाराज कुछ स्थानीय लोगों ने बाइक चालक के साथ मारपीट कर दी. घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वर्षों से बनी हुई है जलनिकासी और सड़क की समस्या

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी और सड़क की समस्या वर्षों से बनी हुई है. उनका आरोप है कि कई बार प्रखंड और जिला प्रशासन के साथ-साथ सांसद एवं विधायक को भी आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया.

हर बारिश में बढ़ती है परेशानी, कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जलजमाव के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.

Also Read : उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन