अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा, वार्ड 35 के संयोजक बने रंजीत सिन्हा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. इसमें संगठन के विस्तार, सदस्यता बढ़ाने और इसे और मजबूत बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया. रंजीत कुमार सिन्हा को वार्ड 35 का संयोजक मनोनीत किया गया.
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के प्रमुख सदस्यों की बैठक चित्रगुप्त नगर पोखड़िया स्थित अधिवक्ता रंजीत कुमार सिन्हा के आवास पर आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता ने की. इसमें संगठन के विस्तार,सदस्यता बढ़ाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. .बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को महासभा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया.
आपके शहर में
जनसंपर्क अभियान चलाने का लिया गया निर्णय
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने सदस्यों से संगठन को मजबूत एवं अधिक सक्रिय बनाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया.उन्होंने सदस्यों से ऑनलाइन के-कार्ड से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना आवश्यक है.बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड संख्या-35 के संयोजक पद पर रंजीत कुमार सिन्हा को मनोनीत किया गया.
सदस्यों ने नये संयोजक का किया स्वागत
सदस्यों ने उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की उम्मीद जताई.बैठक में वीरेंद्र कुमार वर्मा,जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार अधिवक्ता,सुनील कुमार सिन्हा अधिवक्ता,राजेश श्रीवास्तव,शशि प्रकाश,जितेंद्र कुमार सिन्हा,मनोज कुमार सिन्हा अधिवक्ता,नीरज कुमार सिन्हा,त्रिभुवन नारायण सिन्हा,नरेश कुमार सिन्हा,संजीत कुमार सिन्हा,राकेश कुमार,बिपिन कुमार सिन्हा,दिलीप कुमार सिन्हा,उपेंद्र कुमार सिन्हा,उदय कुमार सिन्हा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.अंत में अधिवक्ता सुनील कुमार सिन्हा ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को उनके बहुमूल्य सुझाव एवं सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए