शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा-रमन कुमार

Author Dablu kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस | Prabhat Khabar Network

बछवाड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित, स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद किया गया।

विज्ञापन

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम गांव स्थित निजी संस्थान में गुरूवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर बछवाड़ा नगर इकाई के द्वारा "उठो जागो - छात्र संवाद कार्यक्रम " का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिषद के सदस्यों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. वही छात्रों को स्वामी विवेकानंद के विचारों और विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से अवगत कराय गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमन कुमार एवं संचालन विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता शशि कुमार ने किया. छात्रों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष रमन कुमार ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा, इसलिए आप सभी छात्र शैक्षणिक कार्य करते हुए संगठन से जुड़ने का काम करें. यह संगठन आपको मार्गदर्शन करेगा, साथ ही इस संगठन से जुड़कर आप अपने व्यक्तिव्त का विकास समाज सुधार एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण के लक्ष्य प्रशस्त कर सकेंगे.वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आनंद कुमार एवं सक्रिय कार्यकर्ता शशि कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज का 78 वां दिवस हमलोग मना रहे है.इसके लिए शुभकामनाएं एवं विद्यार्थी परिषद् ज्ञान शील एकता को ध्यान में रखते हुए पुरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रहा है.हमे विश्वास है कि हम लोग एक दिन राष्ट्रपूर्ण के लक्ष्य को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन के पथ पर चलने की जरूरत है.वही सुरज कुमार व राहुल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि "उठो जागो एवं तब तक न रुको जब लक्ष्य प्राप्त न हो जाए " उन्होंने संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र उत्थान एवं राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का संकल्प लें. मौके पर रोहित कुमार,मुकुंद कुमार ,आशुतोष कुमार समेत छात्र छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन