मूसलाधार बारिश से बदला मौसम बेगूसराय का मिजाज, गर्मी से राहत लेकिन जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Author Vikash Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय: मूसलाधार बारिश, गर्मी से राहत पर जलजमाव

बेगूसराय में जलजमाव की तस्वीर

Begusarai Weather Update : बेगूसराय में शुक्रवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ-साथ कई मोहल्लों और सड़कों पर जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. किसानों के लिए यह बारिश खरीफ फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है.

विज्ञापन

Begusarai Weather Update : शुक्रवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने बेगूसराय के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. लगातार हो रही वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन शहर और ग्रामीण इलाकों में जलजमाव के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने दिनभर बारिश का जताया अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बेगूसराय का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शनिवार को सूर्योदय सुबह 5:02 बजे और सूर्यास्त शाम 6:39 बजे होगा. जिले में आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई है. विभाग ने शनिवार को दिनभर बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले एक सप्ताह तक रुक-रुक कर वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. लगातार बारिश को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

नगर निगम क्षेत्र समेत कई प्रखंडों में जलजमाव

बारिश का सबसे अधिक असर बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में देखने को मिला. वार्ड संख्या-45 के कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है. इसके अलावा बखरी, नावकोठी, साहेबपुर कमाल, मटिहानी, मंसूरचक, डंडारी सहित कई प्रखंडों में भी भारी बारिश हुई. जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. कई सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं, जिससे दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

किसानों के लिए राहत बनकर आई बारिश

लगातार हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान भी लौटा दी है. किसानों का कहना है कि धान की रोपनी और खरीफ फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभकारी साबित होगी. पर्याप्त पानी मिलने से खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से जलजमाव वाले क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक आवागमन करने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है.

Also Read : तीन माह पहले हुई थी शादी, अब नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव गायब, पुलिस के सामने कई सवाल



विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन