सुजलॉन एनर्जी का चौथी तिमाही का मुनाफा 5.6% घटा, लेकिन पूरे साल की कमाई में बंपर उछाल

Published by : Abhishek Pandey Updated At : 25 May 2026 5:20 PM

विज्ञापन

Suzlon Energy q4 Results : सुजलॉन एनर्जी ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे. जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 5.6% घटा, लेकिन पूरे साल का मुनाफा और कमाई देखकर गदगद हुए निवेशक. जानिए नतीजों का पूरा गणित.

विज्ञापन

Suzlon Energy q4 Results : पवन ऊर्जा क्षेत्र की देश की दिग्गज कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का मुनाफा घटने की मुख्य वजह आस्थगित कर लाभ (डिफर्ड टैक्स क्रेडिट) में आई कमी को माना जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की इसी चौथी तिमाही में सुजलॉन को 1,181 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

क्यों घटा इस तिमाही का मुनाफा ?

सुजलॉन एनर्जी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस तिमाही में मुनाफे पर टैक्स कैलकुलेशन का असर पड़ा.

समीक्षाधीन तिमाही (Q4) में कंपनी को ₹284.32 करोड़ का डिफर्ड टैक्स क्रेडिट (आस्थगित कर लाभ) मिला। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह टैक्स लाभ ₹600.75 करोड़ था। टैक्स के मोर्चे पर मिले इसी कम फायदे की वजह से नेट प्रॉफिट का आंकड़ा थोड़ा सा नीचे रह गया।

कमाई (Revenues) के मामले में मारी बाजी

भले ही मुनाफे में मामूली गिरावट दिखी हो, लेकिन कंपनी के कामकाज और मुख्य बिजनेस से होने वाली कमाई में जबरदस्त ग्रोथ हुई है। जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी की परिचालन आय (Revenue from Operations) भारी उछाल के साथ 5,468 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में मात्र 3,774 करोड़ रुपये थी।

निवेशकों के लिए खुशखबरी

अगर सिर्फ एक तिमाही को छोड़कर पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन को देखें, तो सुजलॉन ने कमाल का बिजनेस किया है। आइए इस तालिका के जरिए पूरे साल की तरक्की को समझते हैं.

वित्तीय संकेतकवित्त वर्ष 2024-25वित्त वर्ष 2025-26कितनी हुई बढ़ोतरी?
पूरे साल का शुद्ध लाभ (Net Profit)₹2,072 करोड़₹3,163 करोड़लगभग 52.6% का उछाल
पूरे साल की परिचालन आय (Revenue)₹10,851 करोड़₹16,679 करोड़लगभग 53.7% की भारी बढ़त

Also Read : शेयर बाजार में बंपर तेजी: सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,000 के पार; कच्चे तेल और डॉलर में गिरावट

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola