Delhi Onion Price: दिल्ली में यहां 35 रुपये किलो मिल रहा प्याज, जानें पूरा डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

प्याज की थोक मंडी, फोटो ANI

बारिश के कारण प्याज की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने लोगों को राहत देने का फैसला किया है. अब आप ₹35 प्रति किलो की दर से प्याज खरीद सकते हैं. जानें पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

Delhi Onion Price: मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के बयान के मुताबिक, गुप्ता ने कहा कि प्याज शहर के सभी 13 जिलों में उचित मूल्य की दुकानों और वैन के माध्यम से भी बेची जाएगी. सीएमओ ने बताया, वैन के माध्यम से प्याज बेचने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किफायती प्याज उन क्षेत्रों तक भी पहुंचे जहां लोग आसानी से उचित मूल्य की दुकानों तक नहीं पहुंच सकते.

विज्ञापन

दिल्ली के खुदरा बाजारों में क्या है प्याज का खुदरा भाव?

दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज करीब 50-60 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है. बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान के चलते हाल के सप्ताहों में प्याज की कीमतें बढ़ी हैं. इसके बाद दिल्ली सरकार ने प्याज खरीदकर लोगों को किफायती दाम पर उपलब्ध कराने का फैसला किया.

दिल्ली में प्याज की कमी नहीं होने देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी में प्याज की कमी नहीं होने देगी. सीएमओ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है, साथ ही उचित और सस्ती कीमतों पर प्याज भी उपलब्ध कराना है. गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्याज की उपलब्धता और कीमतों पर कड़ी नजर रख रही है ताकि किसी भी हालत में राजधानी में प्याज की कमी न हो.


ये भी पढ़ें: 1 सितंबर का मंडी भाव: चीनी ₹1 सस्ती, दूध-प्याज महंगे; जानें आपके राज्य में क्या हुआ सस्ता-महंगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola