Begusarai News: जनगणना के प्रथम चरण का कार्य समाप्त, 25,059 भवनों और 35,289 मकानों का हुआ डेटा संग्रह
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 25 May 2026 4:07 PM
बीडीओ राहुल रंजन
नावकोठी प्रखंड में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया. 25,059 भवनों और 35,289 मकानों का डेटा एचएलओ एप पर संग्रहित किया गया. 199 गणना ब्लॉक बनाकर 191 प्रगणकों की तैनाती की गई थी. अब नजरी नक्शा अपलोड किया जा रहा है। दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा.
Begusarai News: (एस एम बेग की रिपोर्ट) नावकोठी प्रखंड में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. चार्ज अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि नावकोठी चार्ज क्षेत्र में कुल 25,059 भवनों एवं 35,289 मकानों का डेटा एचएलओ एप पर संग्रहित किया गया है.
199 गणना ब्लॉक बनाए गए
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए कुल 199 गणना ब्लॉक बनाए गए थे, जिनमें 191 चिरागी एवं 8 बेचिरागी ब्लॉक शामिल हैं. हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के लिए 191 प्रगणकों एवं 31 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. प्रगणकों द्वारा अब नजरी नक्शा अपलोड करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.
पहली बार पूरी तरह डिजिटल हो रही जनगणना
बीडीओ राहुल रंजन ने कहा कि पहली बार पूरे देश में जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा रही है. एचएलओ एप पर डेटा संग्रहण पूरी तरह गोपनीय एवं सुरक्षित रखा जा रहा है.
फरवरी 2027 में होगा दूसरा चरण
उन्होंने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा. इस चरण में सभी व्यक्तियों की गणना के साथ उनका व्यक्तिगत डेटा भी संग्रहित किया जाएगा.
कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
मौके पर फील्ड ट्रेनर कुमुद रंजन, अभय कुमार, विकास कुमार, संदीप कुमार, जनगणना कोषांग प्रभारी विभाकर कुमार, रविंद्र कुमार एवं धर्मशील कुमार मौजूद थे.
also read: पटना में बच्चों का अपना बैंक बना आकर्षण का केंद्र, गुल्लक सिखा रहा बचत और जिम्मेदारी का पाठ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










