बेगूसराय में जनता दरबार: डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 62 आवेदन मिले

Author Ajit Begusarai|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

समस्याओं को सुनते डीएम  | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें 62 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

बेगूसराय: बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए.

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन से जुड़े मामले और अन्य विभागीय शिकायतें शामिल थीं। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

समय सीमा के अंदर शिकायतों के निष्पादन का निर्देश

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद एवं विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही आवेदकों को उनके मामलों में हुई कार्रवाई की प्रगति से भी अवगत कराया जाए.

जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन