बरौनी स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण.

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल का निरीक्षण करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बरौनी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन

बीहट. बेगूसराय सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने गुरूवार को बरौनी स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया.उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा गोपाल मिश्रा और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा राजू मौजूद थे.निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई से लेकर सुरक्षा सहित अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की जानकारी लेने के साथ साथ लैब,एक्स रे,आंख ओपीडी,दवा वितरण काउंटर,दवा का स्टाॅक रजिस्टर,उपस्थिति पंजी की जांच की.अस्पताल के अन्य काउंटरों और वार्डों का भी बारीकी से जायजा लिया.उन्होंने हर हाल में लाभार्थी का आभा आइडी बनाने का निर्देश दिया.कमियों को लेकर सीएचओ को मौके पर ही कड़ी हिदायत देते हुए अस्पताल की व्यवस्था में कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने ड्युटी रोस्टर का पालन करने तथा ड्युटी पर समय से आने और जाने के नियम का अनुपालन नहीं करने की शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.सिविल सर्जन के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन