दिन दहाड़े एन एच 28 पर छिनतैय,अज्ञात बदमाशो ने महिला के गले से उड़ाया मंगलसूत्र
घटना स्थल | Prabhat Khabar Network
बछवाड़ा में एनएच 28 पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पुलिस मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में दहशत का माहौल है।
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सुरो आलमपुर गांव के समीप बदमाशों ने गुरुवार की दोपहर दिन दहाड़े छिनतैय की घटना को अंजाम दिया, घटना के बाद जहां लोगों में भर का माहौल देखा जा रहा है. बताते चलें की रानी तीन पंचायत के रानी गांव निवासी रवीश कुमार की पत्नी रूपम कुमारी अपने पति के साथ शादी के सालगिरह के अवसर पर अपने गांव से बाइक पर सवार होकर एनएच 28 के रास्ते विद्यापति धाम जा रहा था. इसी दौरान सूरो आलमपुर गांव के समीप एनएच 28 के समीप ही रवीश ने अपनी पत्नी को सड़क के किनारे खड़ा कर पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने पहुंचा. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग आया और मंगलसूत्र खींचते हुए बछवाड़ा से दलसिंहसराय की तरफ भाग गया. महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास लोग जमा हो गये. वहीं लोगों की भीड़ देखकर महिला के पति भी आ पहुंचा. और घटना की सूचना डायल 112 टीम को दिया. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी.इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और लोग सड़क पर चलने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. छिनतैय मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार का कहना है कि मामले में पीड़ित के द्वारा शिकायत किया गया है, मामले की छानबीन के साथ सीसी टीवी फुटेज जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By डबलू कुमार
डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










