बेगूसराय के श्रावणी मेले में कांवड़ियों की सेवा करने वाले 60 युवा योद्धा सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित युवा योद्धा | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : श्रावणी मेला के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा में योगदान देने वाले 60 युवा योद्धाओं को बीहट में उप मुख्य पार्षद द्वारा सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Begusarai News : बीहट. बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, मल्हीपुर-बीहट के तत्वावधान में श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा में योगदान देने वाले 60 युवाओं को सम्मानित किया गया. नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने सभी युवा योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर सेवा और सुरक्षा में जुटा रहा बोलबम सेवा दल

श्रावणी मेले के दौरान उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार के नेतृत्व में गठित बोलबम सेवा दल के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार को विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभायी. मल्हीपुर चौक, सिनेमा हॉल रेलवे फाटक, बीहट बाजार, दिनकर गोलंबर और जीरोमाइल समेत अन्य स्थानों पर सेवा दल के युवाओं ने कांवड़ियों को मार्गदर्शन देने के साथ उनकी सुरक्षा में भी योगदान दिया.

Also Read : बाढ़ के पानी में डूबी बेगूसराय की सड़क, मरीज को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण, देखें वीडियो

निस्वार्थ सेवा समाज के लिए अनुकरणीय

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना मानवता और श्रद्धा का सर्वोच्च उदाहरण है. सेवा दल के युवाओं ने पूरे श्रावण माह में जिस समर्पण और निस्वार्थ भाव से कार्य किया, वह समाज के लिए अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि ऐसे युवा ही समाज की असली ताकत हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं.

Also Read : बाबा हरिगिरिधाम जा रही महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास, ई-रिक्शा से गिरकर घायल

युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल और सचिव सरोज कुमार ने भी सेवा दल के युवाओं के कार्यों की सराहना की. उन्होंने युवाओं को सम्मानित करते हुए सामाजिक कार्यों में इसी तरह सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया.

प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

सम्मानित होने वाले युवाओं में रौशन कुमार, राकेश कुमार, अतुल कुमार, आयुष कुमार, प्रशांत कुमार, निर्णय कुमार, अजीत कुमार, गौरव कुमार, गोपाल कुमार, चुनचुन कुमार, रमन कुमार, आकाश कुमार, ऋषि कुमार, राजेश कुमार, रोहित कुमार और विशाल कुमार सहित कुल 60 युवा शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने सेवा दल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने की अपील की.

Also Read : Nepal Flood: वैशाली में 24*7 कंट्रोल रूम शुरू, सारण DM गंडक किनारे पहुंचे, बेगूसराय में भी अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन