तेघड़ा पुलिस ने गोलीबारी मामले का एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Author Niraj Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

तेघड़ा में 30 जून को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी वैभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

तेघड़ा. थाना क्षेत्र में 30 जून की रात दो गुटों में सूखा नशा को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में हुई गोलीबारी की घटना में थाना क्षेत्र का आधारपुर निवासी बुद्धिनाथ त्रिपाठी को गोली मारकर घायल करने के मामले में घायल के फर्द बयान पर नामजद तीन आरोपियों में से एक आरोपी वैभव कुमार को पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी टीम की सहायता से बुधवार की देर शाम गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया 30 जून की रात्रि हुई गोली कांड के नामजद आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारी रितेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी. बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिली वैभव कुमार रातगांव में है. सूचना के आलोक में चिन्हित स्थल पर पहुंचकर वैभव को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में बचे हुए दो आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन