बेलहर को नहीं भा रहा अंबेडकर, नहीं मनायी गयी जयंती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2015 11:04 PM

विज्ञापन

बेलहर .भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर भी उनके प्रतिमा पर किसी ने न तो पुष्प चढ़ाया और न ही कोई समारोह आयोजित की गयी. जानकारों के अनुसार बिहार में सबसे पहले आंबेडकर की प्रतिमा बेलहर थाना चौक पर 25 अप्रैल 1982 में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के द्वारा […]

विज्ञापन

बेलहर .भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर भी उनके प्रतिमा पर किसी ने न तो पुष्प चढ़ाया और न ही कोई समारोह आयोजित की गयी. जानकारों के अनुसार बिहार में सबसे पहले आंबेडकर की प्रतिमा बेलहर थाना चौक पर 25 अप्रैल 1982 में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के द्वारा स्थापित की गयी थी. कुछ वर्षों तक स्थानीय आंबेडकर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष उनकी जयंती पर समारोह का आयोजन किया जाता था तथा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी जाती थी, लेकिन हाल के कई वर्षों से उनकी जयंती पर न तो कोई राजनीतिक दल न ही प्रशासन और न ही आम जनता को दिलचस्पी रहा है. जब – जब बेलहर में चुनावी माहौल होता है तब इस आंबेडकर की प्रतिमा पर सभी पार्टी दलितों को उद्धार करने के कसम खाते रहते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन