जान हथेली पर रख करते हैं पुल पार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2015 8:33 AM

विज्ञापन

बौंसी: बौंसी-श्यामबाजार को जोड़ने वाला सुखनियां पुल जजर्र स्थिति में है. इससे गुजरना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसके बावजूद कोई विकल्प नहीं होने के कारण लोग अपनी जान हथेली पर लेकर इस पुल को पार करते हैं. हालांकि, इस संबंध अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई […]

विज्ञापन
बौंसी: बौंसी-श्यामबाजार को जोड़ने वाला सुखनियां पुल जजर्र स्थिति में है. इससे गुजरना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसके बावजूद कोई विकल्प नहीं होने के कारण लोग अपनी जान हथेली पर लेकर इस पुल को पार करते हैं. हालांकि, इस संबंध अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. इससे क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है. लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है.
ज्ञात हो कि करीब 20 वर्ष पूर्व इस पुल का निर्माण कराया गया था. पुल निर्माण के बाद से ही कभी इसकी मरम्मत संवेदक द्वारा नहीं करायी गयी. इन दिनों यह पुल इतना जर्जर हो चका है कि कभी भी यह टूट सकता है. इसके टूट जाने से झारखंड का संपर्क बिहार से कट जायेगा. प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस पथ पर आवागमन किया जाता है. लगभग सभी लोगों का इस पर ध्यान जाता है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता की वजह से इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं हो रहा है. मालूम हो कि पिछले बरसात में ही इस पुल का एक पाया भी जर्जर हो गया है. प्रतिदिन इस पुल से हजारों भारी भरकम वाहन गुजरते हैं. जिसके दबाव से यह दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है. ओवरलोडेड वाहनों का चलना भी जारी है. जिसपर रोक लगा पाना प्रशासन के वश में नहीं है. ऐसा नहीं है कि जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है. यही स्थिति बौंसी हंसडीहा स्टेट हाईवे 19 की है. भलजोर से लेकर रजौन तक सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गये हैं.

जिसमें प्रतिदिन गाड़ियों का एक्सल टूटता रहता है व जाम की समस्या बन जाती है. प्रतिदिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. मंदार मेला के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कहा गया था कि एक सप्ताह के अंदर पूरे रास्ते को मोटरेबुल बना दिया जायेगा, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो पाया. 27 मार्च को बौंसी आये भागलपुर के प्रमंडलिय आयुक्त आरएल चोंग्थु को जदयू के महासचिव द्वारिका प्रसाद मिश्र ने भी आवेदन देकर इसकी मरम्मती की बात कही थी, लेकिन वो भी ठंडे बस्ते में चला गया. इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों व आसपास के जिले के लोगों का कहना है कि पुल की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई, तो आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन