अमित साह के भाषण को सुनने भाजपा कार्यकर्ता गये पटना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2015 8:33 AM
बांका: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सुनने के लिए जिले से हजारों कार्यकर्ता विभिन्न संसाधनों से पटना गये. सुबह को राजेंद्र नगर बांका इंटरसिटी से कार्यकर्ता पटना के लिए निकले. सुबह ट्रेन से ही बांका विधायक राम नारायण मंडल, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी, […]
सुबह को राजेंद्र नगर बांका इंटरसिटी से कार्यकर्ता पटना के लिए निकले. सुबह ट्रेन से ही बांका विधायक राम नारायण मंडल, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी, मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह, नगर मीडिया प्रभारी बव्वन झा, अमर कुमार मिश्र, सुनील चटर्जी, नगर अध्यक्ष रंजन चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए. वहीं कुछ समय के बाद अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर, अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व एसपी श्रीधर मंडल सहित अन्य के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए. वहीं कटोरिया के कार्यकर्ता विधायक सोने लाल हेंब्रम, निक्की हेंब्रम, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्री पांडेय सहित अन्य के नेतृत्व में पटना के लिए रवाना हुए.
वहीं बेलहर के हजारों कार्यकर्ता प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव, पूर्व विधायक पप्पू यादव, जिला महामंत्री हरे कृष्ण पांडेय, मृगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पटना के लिए रवाना हुए. मालूम हो कि पटना में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह की रैली होने वाली है जिसमें पूरे बिहार से कार्यकर्ता पहुंचेंगे. रैली का आयोजन गांधी मैदान में होने जा रहा है. रवाना होते वक्त बांका विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि इस वार पूरे बिहार की जनता चाह रही है कि बिहार में जंगल राज टू की सरकार को उखाड़ दें और भाजपा की सरकार बनें. उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरे प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर आशा भरी नजर से देख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










