स्वतंत्रता सेनानी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2015 8:32 AM
बौंसी: स्वतंत्रता सेनानी उदेश्वर पंजियारा का पार्थिव शरीर सोमवार को भागलपुर बरारी घाट ले जाया गया. थाना मोड़ के समीप बौंसी पुलिस के एसआई गौतम बुध एवं सैप जवानों ने शस्त्र को उल्टाकर सम्मान दिया. उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटाकर सम्मान दिया गया. पुष्पांजलि एवं माल्यार्पन के बाद श्रद्घांजलि दी गयी. इस अवसर […]
बौंसी: स्वतंत्रता सेनानी उदेश्वर पंजियारा का पार्थिव शरीर सोमवार को भागलपुर बरारी घाट ले जाया गया. थाना मोड़ के समीप बौंसी पुलिस के एसआई गौतम बुध एवं सैप जवानों ने शस्त्र को उल्टाकर सम्मान दिया. उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटाकर सम्मान दिया गया. पुष्पांजलि एवं माल्यार्पन के बाद श्रद्घांजलि दी गयी.
इस अवसर पर बौंसी के बीडीओ अमर कुमार मिश्र, सीओ महेन्द्र प्रसाद, ग्रामीण विकास समिति बांका के सचिव देवाशीष पांडेय, व्यवसायी संघ अध्यक्ष राजू सिंह, मुकुंद कुशवाहा, शिवकुमार साह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










