बीए पार्ट्र टू का छात्र दे रहा था दूसरे की परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2015 11:03 PM
प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक छात्र के बदले दूसरे छात्र द्वारा परीक्षा दिया जा रहा था. वीक्षक द्वारा जांच के क्रम में फर्जी छात्र को पकड़ने में सफलता हाथ लगी. पकड़ाया गया छात्र राकेश कुमार भागलपुर के एक छात्रावास में रह कर बीए पार्ट टू का पढ़ायी कर रहा […]
प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक छात्र के बदले दूसरे छात्र द्वारा परीक्षा दिया जा रहा था. वीक्षक द्वारा जांच के क्रम में फर्जी छात्र को पकड़ने में सफलता हाथ लगी. पकड़ाया गया छात्र राकेश कुमार भागलपुर के एक छात्रावास में रह कर बीए पार्ट टू का पढ़ायी कर रहा है. वह गांधी उच्च विद्यालय पीपरा के छात्र अभीजीत कुमार, रोल कोड 32002, रोल नंबर 1500283 के बदले परीक्षा दे रहा था. राकेश के मुताबिक उसे परीक्षा देने के लिए 5000 रुपये देने की बात कही गयी थी. केंद्राधीक्षक प्रमोद पासवान ने बताया कि वीक्षक द्वारा जांच के क्रम में यह मामला प्रकाश में आया. आरोपी फर्जी छात्र को पुलिस के हवाले किया गया है. वहीं सूर्य नारायण सिंह उच्च विद्यालय मोहनपुर में दोनों पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










