राशि वितरण का बीइओ ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मासिक गुरु-गोष्ठि का हुआ आयोजनफोटो नंबर 17 बांका 25 : गुरू गोष्ठी में शामिल लोग धोरैया . प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में बुधवार को प्रखंड के उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु-गोष्ठि संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पोशाक एवं छात्रवृत्ति वितरण 2014-15 के लिये शिक्षकों को विभागीय निर्देश के […]

विज्ञापन

मासिक गुरु-गोष्ठि का हुआ आयोजनफोटो नंबर 17 बांका 25 : गुरू गोष्ठी में शामिल लोग धोरैया . प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में बुधवार को प्रखंड के उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्र के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु-गोष्ठि संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से पोशाक एवं छात्रवृत्ति वितरण 2014-15 के लिये शिक्षकों को विभागीय निर्देश के आलोक में आवश्यक दिशा निर्देश बीइओ असफाक आलम द्वारा दिये गये. पोशाक वितरण पर चर्चा करते हुये बताया गया कि छात्र छात्रायें दो सेट कपड़े का वाउचर वितरण तिथि को निश्चित रूप से लायेंगे ताकि विद्यालय प्रधान बच्चों को वांछित राशि मुहैया करा सकें. गोष्ठि में राशि निकासी के लिए विशेष सावधानी बरतने पर भी बल दिया गया. वितरण को समारोह के रूप में आयोजित कर जनसहयोग से पारदर्शिता के साथ वितरण करने का भी निर्देश दिया गया. बीइओ द्वारा कहा गया कि कैशबुक व लेजर बुक से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण बीआरसी में 18,19 व 20 को निर्धारित किया जायेगा. नवनियोजित शिक्षकों का विकलांगता प्रमाणपत्र जांच के लिए उपलब्ध कराने के भी निर्देश बीइओ द्वारा दिये गये. छितीज बच्चों की सूचि का प्रतिवेदन भी मुहैया कराने का निर्देश बीइओ द्वारा दिया गया. कहा गया कि इग्नू प्रशिक्षित शिक्षकों जिन्होंने इग्नू का तीनों मॉडयूल पास कर लिया है उन्हें संवर्धन प्रशिक्षण में नामांकन के लिए 20 दिसंबर को डायट बांका में नामांकन कराने के लिए निर्देश बीइओ द्वारा दिया गया. मौके पर आरपी राजकुमार प्रसून, एहतेशामुल हक सहित सीआरसीसी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन