राज्य महादलित आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 16 बांका 16 : बैठक करते टीम के सदस्य प्रतिनिधि बाराहाट / पंजवारा:प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को राज्य महादलित आयोग के सदस्य संजय राम ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक के दौरान श्री राम ने बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दिलीप झा एवं प्रखंड प्रमुख राजेश यादव से संचालित सरकारी योजनाओं के […]

विज्ञापन

फोटो : 16 बांका 16 : बैठक करते टीम के सदस्य प्रतिनिधि बाराहाट / पंजवारा:प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को राज्य महादलित आयोग के सदस्य संजय राम ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक के दौरान श्री राम ने बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दिलीप झा एवं प्रखंड प्रमुख राजेश यादव से संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली. मौके पर सदस्य ने प्रखंड क्षेत्र में इंदिरा आवास लाभुकों को दिये लाभ पर अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए अधिकारियों की प्रशंसा की. वहीं जनवितरण प्रणाली के माध्यम से गरीबों को उपलब्ध सरकारी सहायता सहित अन्य सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. वहीं अपने कार्यक्रम के दौरान आयोग के सदस्य ने पंजवारा महादलित टोला पहुंच कर काफी पुरानी ग्रामीण सड़क की समस्या को सुलझाने का पंचायत के मुखिया विजय किशोर सिंह एवं संबंधित पक्ष कृष्णा मंडल एवं सुदीन मंडल से की. मौके पर जमा ग्रामीणों ने सदस्य के सामने सार्वजनिक शौचालय एवं पेय जल की बाबत मांग की. मौके पर महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नृपेंद्र दास, रूपेश दास,पंजवारा पंचायत के विकास मित्र कैलाश दास, अनिल दास, राजस्व कर्मचारी आनंद मोहन सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन