राजस्व वसूली शिविर का आयोजन
फुल्लीडुमर . प्रखंड क्षेत्र के भितिया पंचायत भवन प्रांगण में मंगलवार को राजस्व वसूली शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वरीय उप समाहर्ता नीरज कुमार, सीओ मोतीलाल पासवान के अलावे अंचल निरीक्षक बाल मुकुंद दास, हल्का कर्मचारी गजेंद्र प्रसाद सिंह, विकास झा उपस्थित थे. जिसमें पंचायत के सभी गांवों के रैयती किसान उपस्थित थे. […]
फुल्लीडुमर . प्रखंड क्षेत्र के भितिया पंचायत भवन प्रांगण में मंगलवार को राजस्व वसूली शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वरीय उप समाहर्ता नीरज कुमार, सीओ मोतीलाल पासवान के अलावे अंचल निरीक्षक बाल मुकुंद दास, हल्का कर्मचारी गजेंद्र प्रसाद सिंह, विकास झा उपस्थित थे.
जिसमें पंचायत के सभी गांवों के रैयती किसान उपस्थित थे. सीओ ने बताया कि शिविर के माध्यम से मोटेशन कार्य, राजस्व वसूली, भूमि विवाद को सुलझाने सहित अन्य कार्य किया जायेगा. वहीं वरीय समाहर्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है. इस तरह का कार्यक्रम सभी पंचायतों में क्रम बार निर्धारित तिथि के अनुसार चलाया जायेगा. हर पंचायत के किसान अपनी समस्याओं को रखेंगे जिसका निबटारा शिविर के माध्यम से किया जायेगा. इस मौके पर किसान सुनील सिंह, शैलजानंद पांडेय, पूर्व मुखिया जागेश्वर मरांडी, मनीलाल यादव, वित्तन दास, विसन दास, ननकी देवी, सुलेखा देवी, चिंता देवी, चितरंजन मंडल, अनिरुद्ध मंडल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










