औरंगाबाद में राख लदा ट्रक पलटा, सड़क बनी राख का ढेर; घंटों फंसे रहे वाहन

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

पलटा राख लदा अनियंत्रित ट्रक

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे की सर्विस लाइन पर केशव मोड़ के पास राख लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे के बाद ट्रक में भरी भारी मात्रा में राख सड़क पर फैल गई, जिससे बारुण-नवीनगर और दाउदनगर मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा. गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय वहां बस का इंतजार कर रहे यात्री मौजूद नहीं थे.

विज्ञापन

बारुण से राजू रंजन की रिपोर्ट :
Aurangabad Road Accident:
औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे की सर्विस लाइन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राख लदा एक अनियंत्रित ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया. यह दुर्घटना केशव मोड़ के पास हुई. ट्रक के पलटने से व्यस्त रहने वाली यह सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई और इसके कारण यातायात घंटों बाधित रहा. हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे यात्री वहां ठीक उस जगह मौजूद नहीं थे, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक नंबर BR 45 GB 7310, चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, राख से लदा ट्रक (निबंधन संख्या BR 45 GB 7310) बारुण से औरंगाबाद की ओर जा रहा था. सर्विस लाइन पर चलने के दौरान अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक बीच सड़क पर पलट गया. ट्रक का पिछला हिस्सा बंद नहीं होने के कारण उसमें लदी भारी मात्रा में राख पूरी सड़क पर फैल गई, जिससे पूरा मार्ग ढक गया. हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटना के बाद चालक मौका पाकर घटना स्थल से फरार हो गया.

यात्रियों से भरा रहता है केशव मोड़, बड़ा हादसा होने से टला

स्थानीय लोगों का कहना है कि केशव मोड़ के समीप वाली यह सर्विस लाइन हमेशा यात्रियों से गुलजार रहती है. यहां से लोग बारुण-नवीनगर, बारुण-दाउदनगर समेत डेहरी और औरंगाबाद जाने के लिए हर समय बसों व अन्य वाहनों का इंतजार करते हैं. हादसे के समय वहां लोगों की भारी भीड़ न होना किसी चमत्कार से कम नहीं था, जिससे कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई.

सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतार, क्रेन से हटाया गया ट्रक

ट्रक के पलटने और सड़क पर राख फैलने से भारी वाहनों का आना-जाना पूरी तरह ठप हो गया. इस भीषण जाम के कारण बारुण-नवीनगर, बारुण-दाउदनगर सहित डेहरी और औरंगाबाद मार्ग पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. स्थानीय पुलिस और एनएचएआई (NHAI) के कर्मी घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और जाम को हटाने के प्रयास में जुट गए. प्रशासन द्वारा ट्रक को बीच सड़क से हटाने के लिए क्रेन का उपयोग किया गया, ताकि सुचारू रूप से यातायात को दोबारा बहाल किया जा सके.

Also Read: औरंगाबाद में तेज रफ्तार ऑटो पेड़ से टकराया, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर; कटर मशीन से काटकर निकाले गए यात्री

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन