औरंगाबाद में तेज रफ्तार ऑटो पेड़ से टकराया, 6 घायल, 3 की हालत गंभीर; कटर मशीन से काटकर निकाले गए यात्री

Updated:
विज्ञापन
aurangabad news

हॉस्पिटल में भर्ती घायल

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी मोड़ के समीप रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरा एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Aurangabad Road Accident:
सलैया थाना क्षेत्र के जोगड़ी मोड़ के पास रविवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरा एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और एक पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में एक महिला समेत छह यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गयाजी रेफर किया गया है.

खिरियावां जाने के दौरान हुआ हादसा, ऑटो के उड़े परखच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खजूवतिया टोला भुइयां बिगहा निवासी रोहित कुमार, उमेश यादव, रामध्यान यादव, अमरेंद्र कुमार यादव तथा बेला गांव निवासी शिवनाथ चौधरी और उनकी पत्नी इंदु देवी ऑटो पर सवार होकर अपने घर से खिरियावां की ओर जा रहे थे. इसी दौरान जोगड़ी मोड़ के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा. गड्ढे में गिरने के बाद ऑटो सीधे एक पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी यात्री अंदर ही दब गए.

ग्रामीणों ने कटर मशीन से ऑटो काटकर घायलों को निकाला

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. ऑटो के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दबे हुए यात्रियों को सीधा बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था. इसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाई और कटर मशीन मंगवाकर वाहन के हिस्सों को काटा. इसके बाद अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला जा सका. तत्पश्चात सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया.

तीन मरीजों की हालत नाजुक, ज्यादा ब्लीडिंग के कारण गया रेफर

मदनपुर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार जय ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि अमरेंद्र कुमार यादव, उमेश यादव और इंदु देवी की हालत गंभीर थी. तीनों के शरीर में कई जगह हड्डियां टूट गई थीं तथा अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) हुआ था. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गयाजी रेफर कर दिया गया.

इधर घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के लिए वाहन की तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति को जिम्मेदार बताया है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और आगे की कार्रवाई में लगी हुई है.

Also Read: औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर पहुंचे पटना हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर झा, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन