औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर पहुंचे पटना हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर झा, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 14 Jun 2026 4:39 PM

विज्ञापन

न्यायमूर्ति को प्रतीक चिन्ह देते न्यायिक पदाधिकारी

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में रविवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा पहुंचे. उन्होंने मंदिर में भगवान सूर्य के चरणों में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज सहित कई वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

देव से रविकांत पाठक की रिपोर्ट
Aurangabad News :
औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में रविवार को पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा पहुंचे और भगवान के चरणों में मत्था टेका. उनके साथ औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार, एडीजे वन विश्व विभूति गुप्ता और एडीजे टू अनंदिता सिंह भी मौजूद रहे. सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने विधि-विधान से सूर्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने राज्य और समाज की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की.

न्यायमूर्ति को भेंट किया गया बालू से निर्मित सूर्य मंदिर का स्मृति चिह्न

मंदिर परिसर में आगमन पर सूर्य मंदिर न्यास समिति के सदस्यों एवं प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार, एडीजे वन विश्व विभूति गुप्ता और एडीजे टू अनंदिता सिंह ने न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा का स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें बालू से निर्मित सूर्य मंदिर का एक सुंदर स्मृति चिह्न (प्रतीक चिह्न) भेंट किया गया. पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और सभी ने भगवान सूर्य के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया.

प्रधान पुजारी ने दी मंदिर के गौरवशाली इतिहास और महत्ता की जानकारी

न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा ने देव सूर्य मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता की जमकर सराहना की. पूजा के दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी ने न्यायमूर्ति को इस ऐतिहासिक मंदिर की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य का यह मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां देश के दूर-दूर के कोनों से श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं. मान्यता है कि भगवान सूर्य के इस दरबार से कोई भी याचक खाली हाथ नहीं जाता है.

VIP और अधिकारियों की आस्था का बड़ा केंद्र है देव सूर्य मंदिर

ज्ञात हो कि भगवान सूर्य के दर्शन और पूजन के लिए देव सूर्य मंदिर में न्यायिक पदाधिकारियों का अक्सर आगमन होता रहता है. न केवल न्यायिक सेवा से जुड़े लोग, बल्कि सरकार के बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी भगवान के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं. रविवार को हुई इस विशेष पूजा को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे.

Also Read: औरंगाबाद में जर्जर PHC भवन में खतरे के बीच इलाज, महिला वार्ड बंद, पुरुष वार्ड में शिफ्ट हो रहीं प्रसूताएं

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन