मीन मासिक राशिफल: इस महीने संपत्ति के योग, करियर में सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास

मीन मासिक राशिफल अगस्त 2026
मीन राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के लिए उपयोगी ज्योतिषीय उपाय.
Meen Masik Rashifal august 2026, मीन राशि: अगस्त 2026 का महीना मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक अवसरों से भरपूर रहने की संभावना है. शिक्षा, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, जबकि परिवार और प्रेम जीवन में धैर्य व समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा. संतुलित व्यवहार और सही निर्णय इस महीने सफलता की राह आसान करेंगे.
पारिवारिक जीवन
मीन राशि वाले अगस्त के महिना में मीन राशि वाले को पारिवारिक जीवन उथल पुथल रहेगा.मंगल के कारण परिवार के सदस्य आपको किसी बात को लेकर कलंकित करेगे लेकिन धन संपति के मामले में फायदा भी होगा. भूमि तथा मकान खरीदारी का योजना बनेगी. 10 अगस्त के बाद वाहन खरीदारी का प्लान बन सकती है. परिवार के बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा उनके स्वस्थ्य का ध्यान रखें.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में उन्नति होगा, लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे बाजार में अपनी प्रभाव का ध्यान रखे विवाद से दूर रहे,साझे में व्यापार कर रहे है पैसा को लेकर अपनी नीति को अस्पष्ट रखें. अवैध तरीके के व्यापार से बचे,नौकरी में अपने कार्य पर ध्यान रखे साथ ही सहकर्मी के साथ मिलकर कार्य करें. अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न नहीं रहेगे इसलिए उनके साथ इगो के साथ बात नहीं करे.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए 10 अगस्त तक शिक्षा में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी हालांकि परिणाम आपके पक्ष में आएगा,शिक्षा को लेकर एनर्जी बनाए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है 15 अगस्त के बाद लाभ मिलेगा कला तथा विज्ञान दोनों विषयो पर आपकी पकड़ अच्छी रहेगी,करियर में आपका निर्णय सर्वोपरी रहेगा अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से संभाले विवाद से दूर रहे .
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध को लेकर प्रसन्न रहेगे पार्टनर से सहयोग मिलेगा लव लाइफ में एनर्जी बनेगी. दोनों में गहरा भावनात्मक लगाव बनेगा. आपसी विश्वास के कारण रिश्ते में ताजगी आएगी, सिंगल हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिलेगा,लिविंग रिलेशन में रह रहे है गुरु सहयोग करेगे विवाह का प्लान बन सकता है. वैवाहिक जीवन में परिवार के कारण एक दुसरे को समय नहीं देंगे लेकिन रिश्ते पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें. राशि के स्वामी गुरु 10 अगस्त तक अस्त रहेंगे. शनि पहले भाव में है लेकिन वक्री है स्वस्थ्य को लेकर गंभीर रहें. कार्य के बाद भरपूर नींद ले थकान के कारण पेट सम्बंधित परेशानी बनेगी. बाहर तले भुने भोजन नहीं करें, ज्यादा गर्म भोजन से परहेज करें. 17 अगस्त के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा.
लकी नंबर: 7 लकी कलर आसमानी
उपाय
- गुरुवार को भगवान विष्णु को पूजन करें
- वृद्ध ब्राह्मण को भोजन कराए भगवान सूर्य को जल में लाल चंदन, लाल फुल डालकर अर्घ्य दें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










