AIIMS nurse recruitment 2026 : एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आप नर्सिंग प्रोफेशन के साथ सरकारी नौकरी से जुड़ने का अवसर तलाश रहे हैं, तो एम्स आपके लिए 2218 पदों पर बंपर भर्ती लेकर आया है. नॉरसेट-11 परीक्षा के माध्यम से होनेवाली इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता, चयन एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें विस्तार से...

विज्ञापन

AIIMS nurse recruitment 2026 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों को नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉरसेट-11) के माध्यम से भरा जायेगा.

विज्ञापन

कुल पद 2218

नर्सिंग ऑफिसर

इएसआइसी, नयी दिल्ली 523

एम्स देवघर 223

एम्स पटना 201

एम्स भुवनेश्वर 197

एम्स नयी दिल्ली 121

एम्स बिलासपुर 75

अन्य रिक्तियों का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

आवश्यक योग्यता

इंडियन नर्सिंग काउंसिल / स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यताप्राप्त संस्थान से नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स /बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट) पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की योग्यता प्राप्त करने के साथ स्टेट/ इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं. मान्यताप्राप्त बोर्ड / संस्थान से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा करने एवं स्टेट इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन करा चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. कोर्स पूरा होने, रिजल्ट आने और रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें : ISRO recruitment : इसरो में बनें साइंटिस्ट, गेट स्कोर के माध्यम से मिलेगी डायरेक्ट एंट्री

आयु सीमा

आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉरसेट-11) के माध्यम से किया जायेगा. इस टेस्ट के दो चरण होंगे. पहला चरण नॉरसेट प्रारंभिक परीक्षा का होगा. कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं एप्टीट्यूड एवं नर्सिंग विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे. दूसरा चरण नॉरसेट मुख्य परीक्षा का होगा. इसके बारे में जानने के लिए अधिसूचना देखें. वेतन चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 के अनुसार 9300 से 34,800 रुपये व ग्रेड पे 4600 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा.

ऐसे करें आवेदन

नॉरसेट परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि : 13 अगस्त, 2026. विवरण देखें : https://aiimsex-ams.ac.in/advertisement/6a6350f7e5a81c4267f4ff04


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola