वृश्चिक मासिक राशिफल: इस महीने निवेश के लिए शुभ समय, प्रेम विवाह के योग और करियर में मिलेगी तरक्की

वृश्चिक मासिक राशिफल अगस्त 2026
वृश्चिक राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के लिए प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.
Vrishchik Masik Rashifal August 2026, वृश्चिक राशि:अगस्त का महीना इस राशि के जातकों के लिए अधिकांश क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार, शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे, जबकि व्यापार, स्वास्थ्य और नौकरी के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. सही योजना और धैर्य के साथ आगे बढ़ने से बेहतर सफलता प्राप्त हो सकती है.
पारिवारिक जीवन
वृश्चिक राशि वाले को अगस्त का महिना साधरण तौर पर रहेगा लेकिन विशेष परेशानी नहीं बनेगी. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समाजस्य बनेगा. भाई -बहन एक दूसरे को सहयोग करेंगे. दुसरे भाव के स्वामी गुरु 10 अगस्त तक अस्त रहेगे उसके बाद रिश्ता मजबूत बनेगा.स्थाई संपति को लेकर विवाद चल रहा है वह समाप्त होगा राहु चौथे भाव में है संवाद करते समय भाषा का मर्यादा रखें.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में धन लाभ के लिए शुभ संयोग बनेगा समय का उपयोग करें, व्यापार को गति देने का स्वरुप तौयार करे शुक्र एकादश भाव में अब तक जो नुकसान हुआ है. इस माह भरपाई होगा निवेश का प्लान किए है अनुकूल समय है. नौकरी करने वाले कार्य को लेकर लापरवाही नहीं करें, अधिकारी के साथ मिलकर रहे. नौकरी में दिक्कत हो सकती है जिनकी नौकरी किसी कारण वश छूट गया है, उन्हें 17 अगस्त के बाद नए नौकरी मिलने की संभावना है.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों को अपने शिक्षा को बेहतर बनाने का कोशिश करें. गुरु उच्च होकर 10 अगस्त तक अस्त रहेंगे,इसके बाद शिक्षा में उन्नति के रास्ते खुलेंगे. टेक्निकल की पढाई कर रहे है या होटल मैनेजमेंट तथा डिजाइनिंग से सम्बंधित तैयारी कर रहे है सफलता मिलेगा. शनि वक्री होने के कारण करियर में संघर्ष करना आपके दशम भाव में 22 अगस्त से त्रिग्रही योग बनेगा. आलस को दूर करे तथा एनर्जी बनाए.
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध मिला जुला रहेगा खट्टी -मिट्ठी सी स्थति बनेगी. कभी आप पार्टनर को मनाएंगे, कभी वह आपको मनाएगी परिणाम यह मिलेगा दोनों के रिश्ता में और निखार आएगी शनि वक्री है,10 अगस्त तक गुरु अस्त रहेगे उसके बाद रिश्ता मजबूत बनेगा. प्रेम विवाह का प्लान किए है सफलता मिलेगी, सिंगल है अगर किसी के साथ नजदीकी है रिश्ते का इजहार करे निर्णय आपके पक्ष में आएगा.
स्वास्थ्य
स्वस्थ्य को लेकर गंभीर रहें. छोटे -छोटे बीमारी पर ध्यान दें. मंगल तथा शुक्र के कारण स्वस्थ्य में रक्त सम्बंधित परेशानी बनेगी. एसिडिटी से परेशान रहेंगे. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
लकी नंबर: 4 लकी कलर: केसरी
उपाय
- प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- मंगलवार को गुड़ का दान करें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










