मिथुन मासिक राशिफल अगस्त 2026: इस महीने शिक्षा में सफलता, बिजनेस में तरक्की और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी सलाह

Updated:
विज्ञापन
मिथुन मासिक राशिफल अगस्त 2026

मिथुन मासिक राशिफल अगस्त 2026

मिथुन राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.

विज्ञापन

Mithun Masik Rashifal august 2026, मिथुन राशि: अगस्त का महीना इस राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. महीने के पहले भाग में परिवार, प्रेम और करियर में सकारात्मकता बनी रहेंंगी, लेकिन मध्य अगस्त के बाद कुछ क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. धैर्य, संयम और सही निर्णय से आप कई चुनौतियों को आसानी से पार कर सकते हैं.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन को लेकर प्रसन्न रहेंगे. दूसरे भाव में गुरूआदित्य योग बना हुआ है. संवाद करने के तौर तरीके में बदलाव होगा. सभी सदस्य से मदद मिलेगा. पारिवारिक वातावरण सौहाद्रपूर्ण रहेगा. शनि दशम भाव में वक्री है जिसके कारण परिवार छोटे बड़े का मर्यादा रखे तथा परिवार में अनुशासन बनाए रखे. माता -पिता के स्वस्थ्य पर प्रभावित रहेगा उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दे .

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी को इस माह अच्छा लाभ मिलेगा व्यापार में मेहनत करें साथ बड़ी पूंजी निवेश करने का प्लान किए है. धन का लाभ होगा,पिता के व्यापार अगर संभाल रहे है, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा गुरु धन भाव में धन का लाभ देंगे.नौकरी कर रहे हैं, तो कार्य क्षेत्र में दबाव बनेगा शनि वक्री है. अपने कार्य पर फोकस रखे स्वयं दूसरे के कार्य में दखलंदाजी नहीं करें,आगे लाभ होगा .

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए उत्तम रहेगा सितारे सहयोग करेंगे. किसी संस्था में दाखिल होने का प्लान किए है, तो सफलता मिलेगी. कालेज में पढाई कर रहे हैं तो अपनी मेहनत को बढ़ाए शिक्षा में आनंद मिलेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. करियर में सफलता के संकेत है शनि अस्त है लेकिन गुरु के दृष्टी के कारण उन्नति करेंगे विवाद से दूर रहने का प्रयास करें.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध को लेकर उत्साहित रहेंगे. पार्टनर से लव लाइफ में सहयोग मिलेगा. शुक्र चौथे भाव है शनि अस्त है पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा, लेकिन ध्यान रखे अमर्यादित कार्य नहीं करें, जिसे पार्टनर किसी बात का लेकर गुस्सा हो जाये. वैवाहिक जीवन उथल पुथल रहेगा संवाद करते समय सावधानी बरतें. छोटी छोटी बात पर बहस नहीं करें.

स्वास्थ्य

स्वस्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे, लेकिन मंगल के साथ बुध आपके राशि के पहले भाव में है. शनि वक्री है अगर किसी तरह के स्वास्थ्य में परेशानी बने तुरंत डॉक्टर से सलाह ले.मंगल के कारण ब्लडप्रेशर तथा डायबिटीज से ग्रसित है अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखें. बाहरी भोजन से परहेज करें.

लकी नंबर: 6 लकी कलर: सफेद

उपाय

  • शनिवार को शनि का दर्शन करें साथ ही तिल का दान करें .
  • अपाहिज व्यक्ति को मदद करें.
  • शुक्रवार को चावल का दान करें .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola