तुला मासिक राशिफल अगस्त 2026: इस महीने करियर में सफलता, व्यापार में धन लाभ और रिश्तों में बढ़ेगा विश्वास

Updated:
विज्ञापन
अगस्त 2026 का तुला राशिफल

अगस्त 2026 का तुला राशिफल

तुला राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के लिए प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.

विज्ञापन

Tula Masik Rashifal august 2026, तुला राशि: अगस्त का महीना इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार और प्रेम जीवन में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी, जबकि व्यापार, नौकरी और करियर में मेहनत के दम पर अच्छे अवसर मिल सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में भी इस महीने अतिरिक्त सावधानी बरतना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

पारिवारिक जीवन

तुला राशि वाले को पारिवारिक जीवन में अगस्त का महीना मिला जुला रहेगा. दूसरे भाव के स्वामी मंगल आठवें भाव में है तथा शनि वक्री अवस्था में है गुरु का प्रभाव से पारिवारिक जीवन में जीवन में प्रसन्न रहेगे एक दुसरे को रिस्पेक्ट देंगे. उनके कार्य में सहयोग करेंगे. पारिवारिक आय में वृद्धि होगी. अगर थोड़ी रिश्ते में कड़वाहट बने अपनी सूझ बुझ से रिश्ता को मजबूत करें माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी वर्ग व्यापार में निर्णय लेने से पहले विचार करें क्या करे या क्या नहीं करें.बिजनेस में लाभ होगा व्यापार को लेकर लम्बी यात्रा बनेगी. गुरु उच्च होकर अस्त है लेकिन इनके प्रभाव में कोई कमी नहीं होगी. धन का लाभ देंगे नौकरी अच्छे स्थति में चलेगा,कार्य का दबाव बनेगा फिर भी आप समय के पहले कार्य को पूरा करेंगे. नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा,05 अगस्त के बाद अधिकारी मदद करेंगे .

शिक्षा तथा करियर

विधार्थी अपनी पढाई को अच्छी गति दे साथ ही समय का प्रयोग करें. कमजोर विषय पर ज्यादा फोकस रखे,अतरिक्त क्लास लेने की जरुरत पड़े कोर्स को पूरा करें. करियर को लेकर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. मेहनत का परिणाम मिलेगा, जिससे आप संतुष्ट रहेगे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें है. यह माह आपके लिए खुशियां प्रदान करेगा प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध के मामले में संतुष्ट रहेंगे, लेकिन लव लाइफ में एनर्जी की कमी होने के कारण कम्युनिकेशन में डिफरेंस बनेगी. अपनी अहम की भावना को समाप्त करें रिश्ते में भेदभाव नहीं करें. सिंगल है सोशल मीडिया के द्वारा रिश्ते का ऑफर मिल सकता है. वैवाहिक जीवन उत्तर चढ़ाव बनेगा. पार्टनर को प्रसन्न रखें. मीठी मीठी बात करे घूमने के लिए लम्बी दूरी का प्लान करें.

स्वास्थ्य

स्वस्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. मंगल तथा राशि के स्वामी शुक्र अच्छे स्थिति में नहीं है, जिसके कारण स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ेगा. नशीली पदार्थ का सेवन से बचें,आंख तथा ब्लड से सम्बन्धित परेशानी बनेगी. 17 अगस्त के बाद ह्यूमिडिटी सिस्टम मजबूत बनेगा और स्वस्थ्य में धीरे धीरे धीरे सुधार होगा.

लकी नंबर: 8 लकी कलर: सफेद

उपाय

  • प्रत्येक दिन गणेश जी के मंत्र का जाप करें.
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
  • शुक्रवार को खीर का भोग लगाएं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola