लड़का अच्छा हुआ तो दिक्कत नहीं... फैन को डेट करने पर शहनाज गिल ने खोले दिल के राज

Updated:
विज्ञापन

शहनाज गिल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहनाज गिल ने फैन को डेट करने के सवाल पर बात की. उन्होंने कहा कि अगर सामने वाला इंसान अच्छा हो, तो उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं है. उनके मुताबिक, रिश्ते की शुरुआत अक्सर फैन या क्रश से होती है और समय के साथ वही प्यार में बदल सकती है.

विज्ञापन

शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस बिग बॉस 13 के बाद से उन्हें काफी पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 18.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. शहनाज भी अपने फैंस से काफी अच्छे से मिलती है और उनके साथ फोटोज खिंचवाती हैं. अब उन्होंने बताया है कि क्या वह कभी किसी फैन को डेट कर सकती हैं.

विज्ञापन

क्या कभी फैन को डेट करेंगी शहनाज गिल

फरीदून शहरयार संग इंटरव्यू में शहनाज गिल से पूछा गया कि क्या वह कभी किसी फैन को डेट कर सकती हैं. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, अगर लड़का अच्छा हो, तो मुझे डेट करने में कोई दिक्कत नहीं है. फैन तो वो भी रहो होंगे ना, जिनको मैंने डेट किया होगा. फैन ही होते हैं इंसान, लाइफ में वैसे बताऊं तो, क्रश भी तो फैन ही मोमेंट में गिना जाता है, बाद में जाकर लव बन जाता है.

View on Instagram

मोहब्बत को लेकर क्या बोली शहनाज गिल

मोहब्बत के लिए समय होने के सवाल पर भी शहनाज गिल ने अपनी राय रखी. एक्ट्रेस ने कहा, मोहब्बत का वक्त सबके पास होता है, मोहब्बत चीज ही ऐसी है, कि उसमें आपको सुकून मिलता है. तुम्हारे माइंड को रिलैक्स कर देती है, अगर मोहब्बत सच्ची मिल जाए, तो लाइफ आसान हो जाती है, लेकिन इसके लिए मोहब्बत मिलना जरूरी है और यह सबको नहीं मिलता.

View on Instagram

शहनाज गिल के बारे में

शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से की थी. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 13 में एंट्री ली और सिद्धार्थ शुक्ला संग बॉन्डिंग के बाद काफी फेमस हो गई. बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वह किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान संग नजर आई थी. इसके बाद वह थैक्यू फॉर कमिंग का भी हिस्सा रहीं. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शिबानी बेदी भी थी. साल 2024 में शहनाज ने फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के गाने 'सजना वे सजना' गाने में अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाई थी.

ये भी पढ़ें: 'आगे जाकर राघव अगला शाहरुख खान बनेगा...' शहनाज गिल ने दोस्त पर लुटाया प्यार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola