Bigg Boss 20 Episode 8 Highlights: बिग बॉस ने पकड़ी घरवालों की सीक्रेट प्लानिंग, आसिफ के टच से अनकंफर्टेबल हुईं उदिति; किचन में आम्रपाली और माही भी भिड़ीं
बिग बॉस 20 दिन 8 हाइलाइट्स, फोटो- प्रभात खबर
Bigg Boss 20 Episode 8 Highlights: बिग बॉस ने सीक्रेट प्लानिंग पकड़कर रद्द किया नॉमिनेशन टास्क, तीन कंटेस्टेंट्स सीधे नॉमिनेट. अमन और आम्रपाली के बीच जमकर हुई तू-तू मैं-मैं. वहीं नए प्रोमो में माही विज संग भिड़ीं आम्रपाली. पढ़ें आज के एपिसोड के टॉप मोमेंट्स.
Bigg Boss 20 Episode 8 Highlights: बिग बॉस 20 के डे 8 पर फुल-ऑन ड्रामा, माइंड गेम्स और तगड़ा कलेश देखने को मिला. घरवालों को लगा था कि वे चुपके से गेम प्लान करके बच निकलेंगे, लेकिन बिग बॉस ने सीक्रेट प्लानिंग का फुटेज बड़ी स्क्रीन पर चलाकर सबकी पोल खोल दी. इसके बाद नॉमिनेशन टास्क सीधा कैंसल हुआ और तीन कंटेस्टेंट्स सीधे घर से बेघर होने की लिस्ट में आ गए. मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे एक-दूसरे की शक्ल, आवाज और काम पर बात ले आए और दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई. अगर आप आज का पूरा बवाल मिस कर गए हैं, तो आइए देखते हैं डे 8 के टॉप हाइलाइट्स.
8वें एपिसोड के टॉप मोमेंट्स
- रूम नंबर 20 में नॉमिनेशन की प्रक्रिया: बिग बॉस ने सभी घरवालों को रूम नंबर 20 में बुलाकर दो-दो सदस्यों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करने को कहा. आम्रपाली ने अरशिफा और माही का नाम लिया, तो वहीं माही ने पलटवार करते हुए आम्रपाली और लव को चुना. आसिफ ने ओवरएक्टिंग का हवाला देकर अमन और उदिति को नॉमिनेट किया, जबकि बाकी सदस्यों ने भी अपने-अपने वोट डाले.
- बिग बॉस का फूटा गुस्सा, टास्क किया रद्द: वोटिंग के हिसाब से अमन, उदिति, लव और आम्रपाली नॉमिनेट हो रहे थे, लेकिन बिग बॉस ने पूरा टास्क रद्द कर दिया. बिग बॉस ने साफ कहा कि इस घर में नॉमिनेशन की प्लानिंग करना सख्त मना है. इसके बाद टीवी स्क्रीन पर फुटेज चलाकर दिखाया गया कि कैसे यंग, रोहेद, आसिफ और स्काउट बैठकर पहले से ही गेम प्लान कर रहे थे.
- तीन कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज, कैप्टन यंग बचे: नियम तोड़ने के जुर्म में बिग बॉस ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट को सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया. हालांकि, यंग घर के कैप्टन थे, इसलिए वह इस सीधी सजा से साफ बच निकले. फैसला आते ही प्लानिंग करने वालों और बाकी घरवालों में तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई.
- अमन और आम्रपाली में जमकर तू-तू मैं-मैं: नॉमिनेशन के बाद अमन गांधी और आम्रपाली दुबे बुरी तरह उलझ पड़े. बात शक्ल और आवाज पर तंज कसने से शुरू होकर फुटेज और स्ट्रगलर तक पहुंच गई. आम्रपाली ने अमन को उनके सेट की बातें बाहर लाने की धमकी दी, जिस पर अमन ने इसे शो के नियमों के खिलाफ बताया.
- हाई-फाइव पर उदिति और आसिफ की तकरार: दिन की शुरुआत में उदिति ने आसिफ पर जानबूझकर तेज ताली (हाई-फाइव) मारने और जरूरत से ज्यादा फ्रैंक होने का आरोप लगाया. आसिफ ने माफी मांगते हुए साफ कर दिया कि अब वह उदिति और उनकी बातों से 2 फीट की दूरी बनाकर ही रहेंगे.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: हाई फाइव को लेकर उदिति सिंह हुईं आसिफ खान से अनकंफर्टेबल, कहा- 'मुझसे दूर रहो'
- काजी की मस्ती से शांत हुआ माहौल: दिनभर चले ड्रामे, नॉमिनेशन के झटके और तीखी बहसों के बाद एपिसोड के आखिर में काजी तौकीर घरवालों के साथ मस्ती-मजाक करते नजर आए. अपनी मजेदार बातों और चुटकुलों से उन्होंने घर के भारी और टेंशन भरे माहौल को काफी हद तक शांत और नॉर्मल कर दिया.
- अपकमिंग प्रोमो में आम्रपाली और माही का नया बवाल: एपिसोड के ठीक बाद आए नए प्रोमो ने हलचल बढ़ा दी. प्रोमो में किचन एरिया में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच खाना बनाने और बेवजह ज्ञान देने को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली. बात 'अम्मा की तरह बैठती है', 'मेरे घर में कुक है' और 'दो मिनट में खत्म कर दूंगी' जैसे कमेंट्स तक पहुंच गई, जिससे साफ है कि अगले एपिसोड में घर का पारा और चढ़ने वाला है.
यहां देखें प्रोमो-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए