Bigg Boss 20 Update: हाई फाइव को लेकर उदिति सिंह हुईं आसिफ खान से अनकंफर्टेबल, कहा- 'मुझसे दूर रहो'
उदिति सिंह और आसिफ खान, फोटो इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 20' में हाई-फाइव पर भड़कीं उदिति सिंह. आसिफ खान के इंटेंशन पर सवाल उठाते हुए उदिति ने दी चेतावनी- "मुझसे दूर रहो." जानें घर में हुए इस नए बवाल की पूरी कहानी.
Bigg Boss 20 Uditi Singh and Aasif Khan Fight: बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, मस्ती और हंसी-मजाक के साथ-साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद भी देखने को मिल रहा है. अब आसिफ खान और उदिति सिंह के बीच एक छोटी सी घटना ने बहस का रूप ले लिया. मामला एक हाई-फाइव से शुरू हुआ, लेकिन बाद में उदिति ने आसिफ के सामने अपनी असहजता जाहिर कर दी. उन्होंने साफ कहा कि वह उनके साथ कंफर्टेबल नहीं हैं और आसिफ को उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखनी चाहिए.
हाई-फाइव से शुरू हुआ मामला
दरअसल, आसिफ और उदिति के बीच बातचीत के दौरान दोनों ने हाई-फाइव किया. उदिति को आसिफ का हाई-फाइव काफी तेज लगा. इसके बाद आसिफ ने उनके पास जाकर माफी मांगी. इस पर उदिति ने कहा कि उन्होंने काफी जोर से ताली मारी थी. इतना ही नहीं, उदिति ने यह भी कहा कि उन्हें एक पल के लिए ऐसा लगा कि आसिफ ने यह जान-बूझकर किया है.
">That was one seriously hard high five 😭
— 𝐌𝐚𝐧𝐧🕊️ (@MannVibe) September 14, 2026
You could literally hear the impact clearly!
But I'm still confused.. did Uditi genuinely take offence or was there a little footage angle involved? #UditiSingh #BiggBoss20 #AasifKhan !! pic.twitter.com/u9bocAaSNX
आसिफ ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था और उन्होंने जान-बूझकर ऐसा नहीं किया. उन्होंने उदिति से माफी भी मांगी, लेकिन बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई.
‘मैं कंफर्टेबल नहीं हूं’ - उदिति
इसके बाद उदिति ने आसिफ के सामने अपनी बात और स्पष्ट कर दी. उन्होंने कहा कि वह उनके साथ कंफर्टेबल नहीं हैं और चाहती हैं कि आसिफ उनसे थोड़ा दूर रहें. उदिति ने बाद में लव गिल से बातचीत के दौरान भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.
">Uditi vs Aasif FINALLY!!!@
— 𝐕𝐚𝐧𝐝𝐚𝐥 𝐀𝐫𝐜𝐡𝐨𝐧 🇮🇱 🇺🇸 (@VandalSovereign) September 14, 2026
Aasif saying sorry continously and Uditi in no mood of forgiving
Uditi overreacted for camera?? Ya fir Aasif really crossed the Line ??#UditiSingh #BiggBoss20 pic.twitter.com/iNlBd3xSrq
उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा हो जाता है कि सामने वाले व्यक्ति का इंटेंशन क्या है. उदिति ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि उन्होंने पहले आसिफ को मना क्यों नहीं किया. उनकी बातों से साफ नजर आया कि वह इस घटना से असहज थीं और चाहती थीं कि आसिफ उनकी पर्सनल स्पेस का ध्यान रखें.
अमन से भी की आसिफ की शिकायत
मामला सिर्फ उदिति और आसिफ की बातचीत तक सीमित नहीं रहा. बाद में उदिति ने अमन गांधी से भी इस बारे में बात की और आसिफ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. बातचीत के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह आसिफ को गाली दे देंगी.
हालांकि, यह पूरा विवाद एक छोटी सी हाई-फाइव की घटना से शुरू हुआ था, लेकिन उदिति के अपनी सीमाएं और कंफर्ट लेवल स्पष्ट करने के बाद मामला कुछ देर के लिए गंभीर हो गया. वहीं, आसिफ की तरफ से लगातार यह कहा गया कि उनका इरादा ऐसा कुछ करने का नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए