KBC 18: ₹1 करोड़ के सवाल पर अटकीं अर्पिता, ₹50 लाख जीतने के बाद किया शो क्विट, आखिर क्या था वो सवाल?

Updated:
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और अर्पिता, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्ज में डूबे परिवार को संभालने वाली अर्पिता ने केबीसी 18 में ₹50 लाख जीतकर बड़ी कामयाबी हासिल की. लेकिन ₹1 करोड़ के सवाल पर ऐसा मोड़ आया कि उन्हें बिना रिस्क लिए शो छोड़ने का फैसला करना पड़ा. आखिर क्या था वो सवाल, जिसका जवाब अर्पिता को भी नहीं था पक्का?

विज्ञापन

टेलीविजन के सबसे चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक बार फिर एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक सफर देखने को मिला. शो में हॉटसीट पर बैठीं सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पिता ने न सिर्फ अपनी संघर्षभरी दास्तान से अमिताभ बच्चन का दिल जीता, बल्कि अपने ज्ञान के बल पर ₹50 लाख की बड़ी राशि भी अपने नाम की.

विज्ञापन

पिता का बिजनेस डूबा, बैंक के तानों से टूटने लगा था परिवार

शो के दौरान अर्पिता ने अपने परिवार के मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस पूरी तरह ठप हो गया था. इसके बाद परिवार पर कर्ज का भारी बोझ आ गया और बैंक वालों के तानों व दबाव से परेशान होकर उनके पिता ने अपनी जिंदगी खत्म करने तक का विचार कर लिया था. हालांकि, अर्पिता ने हिम्मत नहीं हारी और छोटी-छोटी नौकरियां करके परिवार को उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला.

View on Instagram

अमिताभ बच्चन का मजेदार जवाब- "अब उन बैंक वालों को लोन बांटो"

अर्पिता के ₹50 लाख जीतते ही उनके माता-पिता खुशी से झूम उठे. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उनके पिता से चुटकी लेते हुए कहा, "मान्यवर, अब तो आपकी बेटी 50 लाख रुपये जीत गई है! वो लोग जो पहले आपके पास आकर गलत-गलत बातें करते थे, अब उन्हें वापस बुलाइए और कहिए 'बेटा, तुमको कोई लोन-वोन चाहिए तो बताओ, मैं देता हूं!'" बिग बी का यह अंदाज सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े.

View on Instagram

₹1 करोड़ के सवाल पर फंसा पेंच, अर्पिता ने लिया शो छोड़ने का फैसला

₹50 लाख का पड़ाव पार करने के बाद अर्पिता के सामने ₹1 करोड़ का 15वां सवाल आया. सवाल बेहद पेचीदा और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ा हुआ था:

सवाल : अगस्त 2026 तक, किस देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद अध्यक्ष (स्पीकर) तीनों पदों पर महिलाएं सेवारत हैं?

ऑप्शंस:

  • इटली
  • आइसलैंड
  • लातविया
  • माल्टा

सही जवाब और अर्पिता का समझदारी भरा फैसला

इस सवाल का सही जवाब लातविया था. हालांकि, हॉटसीट पर बिना किसी लाइफलाइन के इस पड़ाव पर रिस्क लेना बहुत भारी पड़ सकता था. अर्पिता को उत्तर पर पूरी तरह भरोसा नहीं था. गलत जवाब देने पर उनकी जीती हुई रकम घटकर ₹5,00,000 हो सकती थी. इसलिए उन्होंने समझदारी दिखाते हुए बिना रिस्क लिए शो क्विट करने का फैसला किया. इस तरह अर्पिता पूरे सम्मान के साथ ₹50 लाख की धनराशि जीतकर अपने घर लौटीं. भले ही वह 1 करोड़ रुपये नहीं जीत पाईं, लेकिन उनके इस संघर्ष और बुद्धिमानी ने पूरे देश का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड सितारों ने घर में किया बप्पा का स्वागत, देखें खास तस्वीरें

ये भी पढ़ें: KBC 18: कर्ज में डूबा परिवार, बैंक के ताने... हॉटसीट पर बैठी बेटी ने रचा ऐसा इतिहास कि अमिताभ बच्चन भी बोल पड़े- 'अब उन्हें लोन बांटो'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola