KBC 18: कर्ज में डूबा परिवार, बैंक के ताने... हॉटसीट पर बैठी बेटी ने रचा ऐसा इतिहास कि अमिताभ बच्चन भी बोल पड़े- 'अब उन्हें लोन बांटो'

Updated:
विज्ञापन

अर्पिता और अमिताभ बच्चन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्ज और बैंक के तानों से जूझ रहे परिवार की बेटी अर्पिता ने केबीसी 18 में ₹50 लाख जीतकर सबको चौंका दिया. उनकी जीत पर अमिताभ बच्चन ने बैंक वालों को लेकर ऐसा तंज कसा कि पूरा स्टूडियो हंस पड़ा.

विज्ञापन

टेलीविजन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में अर्पिता की कहानी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. परिवार पर कर्ज का बोझ था और हालात ऐसे थे कि उनके पिता भी बुरी तरह टूट गए थे. लेकिन हॉटसीट पर पहुंचीं अर्पिता ने अपनी मेहनत और ज्ञान से ₹50 लाख जीतकर कहानी ही बदल दी. अब उनकी नजर ₹1 करोड़ के सवाल पर है, वहीं अमिताभ बच्चन के एक मजेदार जवाब ने इस पूरे पल को और खास बना दिया.

विज्ञापन

पिता का बिजनेस डूबा, घर पर बढ़ा कर्ज का बोझ

शो के दौरान सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्पिता ने अमिताभ बच्चन के सामने अपने परिवार के बुरे दौर का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया था. इसके बाद परिवार पर भारी कर्ज चढ़ गया और बैंक के अधिकारियों व देनदारों का दबाव बढ़ने लगा. अर्पिता ने रोते हुए बताया कि देनदारों की कड़वी बातों और तानों से तंग आकर उनके पिता इस कदर टूट गए थे कि उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने तक का फैसला कर लिया था.

View on Instagram

छोटी-छोटी नौकरियां कर बेटी ने संभाला घर

पिता को इस हाल में देखकर अर्पिता ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने परिवार की मदद के लिए छोटी-छोटी नौकरियां करना शुरू किया. अपनी लगन और दिन-रात की मेहनत से उन्होंने न सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि परिवार को उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला. आज वह न केवल एक सफल इंजीनियर हैं, बल्कि अपने परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ भी बनी हैं.

₹50 लाख जीतते ही भावुक हुए माता-पिता

अर्पिता ने अपने ज्ञान के बल पर केबीसी 18 के मंच पर ₹50 लाख की बड़ी राशि अपने नाम की. जैसे ही बिग बी ने उनकी जीत का ऐलान किया, दर्शक दीर्घ में बैठे उनके माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े.

ये भी पढ़ें: KBC 18: पिता का बिजनेस डूबा, झेले बैंक के ताने... अब हॉटसीट पर बैठी अर्पिता के सामने है ₹1 करोड़ का सवाल

अमिताभ बच्चन का करारा जवाब- "अब उन बैंक वालों को लोन ऑफर करो"

अर्पिता की इस ऐतिहासिक जीत के बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बेहद खास और मजेदार अंदाज में उनके पिता का हौसला बढ़ाया. बिग बी ने चुटकी लेते हुए कहा:

"मान्यवर, अब तो आपकी बेटी 50 लाख रुपये जीत गई है! वो लोग जो पहले आपके पास आकर गलत-गलत बातें करते थे, अब उन्हें वापस बुलाइए और कहिए- 'बेटा, तुमको कोई लोन-वोन चाहिए तो बताओ, मैं देता हूँ!'"
View on Instagram

क्या अर्पिता रचेंगी इतिहास? अब 1 करोड़ रुपये के सवाल का करेंगी सामना

₹50 लाख का पड़ाव सफलतापूर्वक पार करने के बाद, अब अर्पिता के सामने इस सीजन का सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण ₹1 करोड़ का सवाल आने वाला है. प्रोमो में इस ऐतिहासिक क्षण की झलक दिखाकर सस्पेंस को और बढ़ा दिया गया है. जिंदगी के इतने उतार-चढ़ावों और संघर्षों को पार कर हॉटसीट तक पहुंचीं अर्पिता अब करोड़पति बनने से महज एक कदम दूर हैं. पूरे देश की निगाहें अब इसी बात पर टिकी हैं कि क्या अर्पिता इस 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर नया इतिहास रच पाएंगी.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड सितारों ने घर में किया बप्पा का स्वागत, देखें खास तस्वीरें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola