PM मोदी के वायरल कैमरा एंगल जैसी गलती न दोहराएं, मम्मी-पापा को ऐसे दें परफेक्ट फोटो लेने की ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

PM Modi की Reel के बाद Camera Angle की चर्चा, Parents को सिखाएं ये आसान Tricks

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi की हालिया इंस्टाग्राम रील के बाद कैमरा एंगल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. अगर आपके पैरेंट्स या ग्रैंड पेरेंट्स भी फोटो और वीडियो लेते समय ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, तो इन आसान टिप्स की मदद से उन्हें सही कैमरा एंगल सिखाए.

विज्ञापन

हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक इंस्टाग्राम रील काफी चर्चा में रही. वीडियो में उन्होंने खुद फ्रंट कैमरे से शूट किया था, लेकिन कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनके कैमरा एंगल को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. इस चर्चा ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि आज की Gen Z सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड ही नहीं, बल्कि बेहतर फोटो और वीडियो बनाने की छोटी-छोटी तकनीकों में भी आगे है. अगर आपके पैरेंट्स या ग्रैंड पेरेंट्स भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कैमरा एंगल की वजह से उनकी फोटो या वीडियो अच्छी नहीं बन पाती, तो आप उन्हें कुछ आसान टिप्स सिखाकर उनकी हर क्लिक को बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन
View on Instagram
PM Modi के वीडियो पर कमेंट, Credit: Instagram
PM Modi के वीडियो पर कमेंट, Credit: Instagram


PM Modi के वीडियो पर एक यूजर का कमेंट, Credit: Instagram
PM Modi के वीडियो पर एक यूजर का कमेंट, Credit: Instagram

कैमरा हमेशा Eye Level पर रखें

AI Image
AI Image

अक्सर मम्मी-पापा या दादा-दादी फोन को बहुत नीचे या ऊपर करके फोटो लेते हैं. उन्हें बस इतना बताएं कि कैमरा आंखों के बराबर रहेगा, तो फोटो और वीडियो अपने-आप अच्छे लगेंगे.

लाइटिंग का ध्यान रखें

AI Image
AI Image

अगर पीछे से तेज धूप या लाइट आएगी, तो चेहरा डार्क दिखेगा. उन्हें समझाएं कि हमेशा लाइट की तरफ मुंह करके फोटो या वीडियो बनाएं, इससे चेहरा साफ नजर आएगा.

फ्रेम चेक करने की आदत डालें

AI Image
AI Image

फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले एक बार स्क्रीन देखकर सुनिश्चित करें कि पूरा चेहरा फ्रेम में है और बैकग्राउंड में कोई अनचाही चीज नजर नहीं आ रही है.

कैमरा एंगल और दूरी समझाएं

AI Image
AI Image

उन्हें 2-3 अलग-अलग तरीके से फोटो या सेल्फी लेकर दिखाएं. इससे उन्हें समझ आएगा कि कौन-सा एंगल सबसे अच्छा लगता है. साथ ही, फोन को चेहरे से थोड़ा दूर रखकर फोटो लेने की सलाह दें. 2-3 बार ऐसा करने के बाद वे खुद ही सही एंगल समझने लगेंगे.

यह भी पढ़ें: पिंक टैक्स क्या है? जानिए क्यों महिलाओं की शॉपिंग पड़ती है महंगी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola