बांकीपुर उपचुनाव के दौरान बूथ के पास शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, सिटी एसपी ममता कल्याणी ने संभाला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
मौके पर पहुंची सिटी एसपी

मौके पर पहुंची सिटी एसपी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह घटना मतदान केंद्र के पास हुई, जहाँ आरोपी से शराब बरामद हुई. पुलिस मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास के एंगल से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bankipore By-election: बिहार में शराबबंदी कानून के सख्त पालन के बीच बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दौरान पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र संख्या-366 के समीप एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार मतदान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि बूथ संख्या-366 के पास एक व्यक्ति शराब की खेप के साथ मौजूद है. सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया.

मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका

चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के समीप शराब मिलने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. आशंका जताई जा रही है कि शराब का इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया जा सकता था. इसी को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है तथा संदिग्ध लोगों की सघन जांच शुरू कर दी गई है.

मौके पर पहुंचीं सिटी एसपी ममता कल्याणी

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (मध्य) ममता कल्याणी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शराब नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए विशेष निगरानी

पटना पुलिस ने कहा है कि बांकीपुर उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. शराब वितरण, मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
Anand Singh

लेखक के बारे में

By Anand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन