बांकीपुर उपचुनाव में सुरक्षा का सख्त पहरा, सिटी एसपी पूर्वी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
सीटी एसपी पूर्वी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सीटी एसपी पूर्वी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

पटना पुलिस बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है. नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

पटना. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी (पूर्वी) ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, सुरक्षा प्रबंध, उपलब्ध संसाधनों और चुनावी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया.

पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

सिटी एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी मुस्तैदी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान पर प्रशासन का फोकस

पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक मतदाता भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन