बांकीपुर उपचुनाव: RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता बोलीं- भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन

Updated:
विज्ञापन

बूथों का निरीक्षण करने पहुंची रेखा गुप्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bankipur By Election: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. इससे पहले जन सुराज के प्रशांत किशोर भी भाजपा पर आरोप लगाए.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है. वोटिंग के बीच अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है.

विज्ञापन

भंवर पोखर के तीन बूथों का किया निरीक्षण

रेखा गुप्ता ने भंवर पोखर स्थित बूथ संख्या 359, 360 और 361 का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि इन बूथों के आसपास भाजपा कार्यकर्ता बैज लगाकर मौजूद थे. उनका आरोप है कि वे मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा है कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है. चुनाव आयोग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. लोकतंत्र में इस तरह की गतिविधियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं.

चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

RJD उम्मीदवार ने कहा कि मतदान केंद्रों के आसपास किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की ऐसी मौजूदगी निष्पक्ष चुनाव की भावना के खिलाफ है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

इससे पहले प्रशांत किशोर ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

रेखा गुप्ता से पहले जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भी भाजपा और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि बांकीपुर में भाजपा नहीं, बल्कि पुलिस चुनाव लड़ रही है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि रात से ही उनके कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना कारण जन सुराज के लोगों को हिरासत में ले रही है. जिन स्थानों पर पार्टी ने अनुमति लेकर हेल्प डेस्क लगाए थे, वहां से भी कार्यकर्ताओं को हटाया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशांत किशोर पर रामकृपाल यादव ने क्या कहा?

इससे पहले वोट डालने के बाद बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि बांकीपुर में एकतरफा चुनाव हो रहा है और भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत तय है.

रामकृपाल यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों में बांकीपुर में लगातार विकास हुआ है और जनता उसी के आधार पर मतदान कर रही है. उन्होंने प्रशांत किशोर को "बाहर का आदमी" बताते हुए सवाल उठाया कि क्या उनका बांकीपुर से कोई स्थायी संबंध है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि अगर प्रशांत किशोर का इस क्षेत्र से जुड़ाव है, तो वे बांकीपुर की पांच गलियों और पांच मोहल्लों के नाम बताकर दिखाएं.

आरोपों से गरमाया चुनावी माहौल

बांकीपुर उपचुनाव में मतदान के साथ-साथ सियासी बयानबाजी भी चरम पर है. RJD की रेखा गुप्ता, जन सुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा नेताओं के लगातार आरोप-प्रत्यारोप से चुनावी माहौल और गरमा गया है. अब सभी की नजर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई और मतदान के नतीजों पर टिकी हुई है.

Also Read: 'प्रशांत किशोर बांकीपुर की 5 गलियों के नाम बताएं', वोट डालने के बाद रामकृपाल यादव बोले- पीके नौटंकीबाज और सौदेबाज हैं



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन