पटना में बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
घायल शिवम कुमार

घायल शिवम कुमार

पटना जिले में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ जब उसने अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया. शिवम कुमार को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है. गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पटना से जयमणी कुमार की रिपोर्ट

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के खजुराहार गांव में बहन से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर किया हमला

घायल शिवम कुमार ने बताया कि उनकी बहन गांव के सरकारी विद्यालय में पढ़ने जाती है. विद्यालय आने-जाने के दौरान कुछ युवक लगातार उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करते थे. कई बार समझाने के बावजूद आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आए. शिवम के अनुसार, दोबारा विरोध करने पर आरोपित अपने साथियों के साथ पहुंचे और रास्ते में घेरकर उन पर चाकू से हमला कर दिया.

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

शिवम की मां ने बताया कि उनकी बेटी रोज स्कूल जाती थी और रास्ते में कुछ युवक उसे परेशान करते थे. जब बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसे निशाना बनाते हुए रास्ते में घेर लिया और चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपित युवकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन