'मैं जिंदा हूं'... अंतिम संस्कार से पहले बोली महिला,17 घंटे बाद लौटी सांस, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

महिला के होश में आते ही परिजन हैरान रह गए (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: आगरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां 65 वर्षीय शीला देवी को मृत घोषित करने के लगभग 17 घंटे बाद उनके शरीर में हलचल होने लगी. अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच उनके होश में आने के दावे से सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

UP News: आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 65 वर्षीय शीला देवी को अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के करीब 17 घंटे बाद उनके शरीर में हलचल होने लगी. अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों ने उनकी सांसें लौटने का दावा किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच लौटी हरकत

परिजनों के अनुसार, शीला देवी लंबे समय से लीवर और सांस संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं. उनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार तड़के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शाम को एंबुलेंस से उनका शव आगरा स्थित घर लाया गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं. इसी दौरान रात करीब आठ बजे उनके शरीर में हरकत महसूस हुई.

दामाद का हाथ पकड़कर बोलीं- मैं जिंदा हूं

परिवार का दावा है कि जब दामाद ने शीला देवी के पैर छुए तो उन्होंने उनका हाथ पकड़ लिया और कहा, "मुझे कहां लेकर जा रहे हो, मैं जिंदा हूं." यह देखकर घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने बिना देर किए उन्हें दोबारा आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

परिजनों का दावा, इलाज जारी

शीला देवी के परिवार और पड़ोसियों ने भी उनके होश में आने की पुष्टि का दावा किया है. फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है. वहीं, डॉक्टरों या अस्पताल की ओर से इस पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read: अब बिना अग्नि सुरक्षा शपथ पत्र के नहीं पास होगा भवन का नक्शा, LDA ने जारी किए नए निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola