अब बिना अग्नि सुरक्षा शपथ पत्र के नहीं पास होगा भवन का नक्शा, LDA ने जारी किए नए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
भवन सुरक्षा को लेकर LDA सख्त, बदले नक्शा नियम (AI सांकेतिक तस्वीर)

भवन सुरक्षा को लेकर LDA सख्त, बदले नक्शा नियम (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA ने आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भवन मानचित्र स्वीकृति के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब 15 मीटर ऊंचाई तक की इमारतों के लिए भी अग्नि सुरक्षा शपथ पत्र और फायर ऑडिट कराना अनिवार्य होगा. यह नई व्यवस्था शहर में सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भवन मानचित्र स्वीकृति के नियमों में बदलाव किया है. अब 15 मीटर ऊंचाई तक की कई इमारतों के लिए भी अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा. साथ ही भवन स्वामी को तीन महीने के भीतर अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र या फायर ऑडिट भी कराना होगा.

छोटी इमारतों पर भी सख्ती

LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने 28 जुलाई को जारी आदेश में नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. अब तक 15 मीटर से कम ऊंचाई या 500 वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल वाले कई भवनों को फायर एनओसी की अनिवार्यता से छूट थी, लेकिन आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ऐसे भवनों को भी अग्नि सुरक्षा मानकों के दायरे में लाया गया है. नक्शा पास कराने से पहले भवन स्वामी को निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र देना होगा कि भवन में सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद होंगी.

इन भवनों पर लागू होंगे नए नियम

नई व्यवस्था के तहत असेंबली भवन, व्यावसायिक भवन, शिक्षण संस्थान, अस्पताल, होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय, बैंक, सिनेमा, थिएटर, जिम और विशेष उपयोग श्रेणी के भवनों के लिए भवन मानचित्र स्वीकृति से पहले अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा शपथ पत्र अनिवार्य होगा. वहीं, बड़े भवनों का नक्शा अब वैध फायर एनओसी मिलने के बाद ही स्वीकृत किया जाएगा.

तीन महीने में देना होगा प्रमाण

LDA ने सभी संबंधित अधिकारियों को उत्तर प्रदेश अग्नि सुरक्षा एवं आपात सेवा अधिनियम-2022 और नियमावली-2024 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं. जिन भवनों के लिए फायर एनओसी जरूरी नहीं है, उनके स्वीकृति पत्र में यह शर्त शामिल की जाएगी कि मकान मालिक तीन महीने के भीतर अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त करें या अग्निशमन विभाग से फायर ऑडिट कराएं. इस नई व्यवस्था का उद्देश्य शहर में बढ़ती आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाना और भवनों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

Also Read: वाराणसी में हाई अलर्ट, 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटा शहर, 5000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola