गोपालगंज: उधार के रुपये चुकाने के बाद भी जमीन के कागजात और चेक नहीं लौटाने का आरोप, फुलवरिया थाने पहुंचा पीड़ित

Updated:
विज्ञापन
फुलवरिया थाने पर शिकायत दर्ज करने पहुंचा पीड़ित व्यक्ति  | Prabhat Khabar Network

फुलवरिया थाने पर शिकायत दर्ज करने पहुंचा पीड़ित व्यक्ति

फुलवरिया के बथुआ बाजार में एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी, अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

विज्ञापन

Gopalganj News: फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार निवासी दिलीप कुमार सिंह ने एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, अवैध वसूली और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा के तौर पर रखे गये जमीन के मूल दस्तावेज व चेक वापस दिलाने की मांग की है.

2.50 लाख रुपये ब्याज पर लेने की कही बात

थाने में दिये आवेदन के अनुसार, दिलीप कुमार सिंह ने कुछ समय पहले धनिचक जमुनहा टोला निवासी प्रेम सागर प्रसाद से 2.50 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिये थे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में ब्याज की रकम जोड़कर उनसे कुल 4.92 लाख रुपये की मांग की गयी.

पंचों की मौजूदगी में हुआ था समझौता

आवेदन के अनुसार, मामले को लेकर 4 जुलाई 2025 को पंचों और गवाहों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. इसमें कुल 4.44 लाख रुपये में अंतिम भुगतान तय किया गया. शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने समझौते के अनुसार तय राशि का भुगतान कर दिया.

जमीन के मूल कागजात और चेक नहीं लौटाने का आरोप

दिलीप कुमार सिंह का आरोप है कि पूरी राशि का भुगतान करने के बावजूद सुरक्षा के तौर पर रखे गये जमीन के मूल दस्तावेज और हस्ताक्षरित चेक वापस नहीं किये गये. शिकायतकर्ता के अनुसार अब आरोपी की ओर से अतिरिक्त 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि अतिरिक्त राशि नहीं देने पर हस्ताक्षरित चेक का कथित रूप से दुरुपयोग कर बैंक में प्रस्तुत करने और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है.

पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने फुलवरिया पुलिस से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जबरन वसूली और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही जमीन के मूल दस्तावेज और सुरक्षा के तौर पर दिये गये चेक वापस दिलाने की भी गुहार लगायी है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मामले में पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार आवेदन में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन